फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतियों से ये पांच बातें छिपाती हैं पत्नियां, जान लेंगे तो विश्वास नहीं करेंगे

Wed, 30 Oct 2019 05:16 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऐसा कहा जाता है पति-पत्नी के बीच कोई बात छिपी नहीं रहनी चाहिए। पत्नियां अपने पति को इस बात को याद दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है, लेकिन जब यह बात खुद पर आ जाए तब ऐसी कई बातें होती हैं, जिन्हें पत्नियां अपने पति से छिपाती है। वह सारी बातें अपनी सहेलियों को तो बता देंगी, लेकिन जिसे सारी बात पता होना चाहिए बस उसी से छिपा कर रखती है। ऐसा कहा जा सकता है कि महिलाओं में अपने पति से बातें छिपाने में महारत हासिल की हुई है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये बातें। 
विज्ञापन

2 of 6
अपेक्षाएं
महिलाओं में अपनी अपेक्षा को छुपाने की आदत होती है। उनके मन में कई तरह की अपेक्षाएं होती हैं , लेकिन वह खुद से अपनी अपेक्षाओं को उजागर नहीं करती हैं और चाहती हैं कि उनके बिना बोले सामने वाला उनकी सारी अपेक्षाओं को समझ जाए।

महिलाओं का अपने पार्टनर के प्रति अपेक्षाओं का की पूरी किताब होती है , लेकिन वह इन अपेक्षाओं को अपने मन में ही रखती हैं और कुछ नहीं कहती हैं। महिलाओं के अपेक्षाओं के लिस्ट बेहद लंबी होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
खास पलों के बारे में 
महिलाएं अपने खास पलों के बारे में बात करने से थोड़ा-सा हिचकिचाती हैं। उन्हें लगता है कि अगर वह अपने खास पलों को अपने पति को बताएंगी तो न जानें उनके पति उनके बारे में क्या सोचने लगेंगे, इसलिए वह अपने पति से खास पलों के बारे में नहीं बताती हैं। वह इस बात का जिक्र तक नहीं करती हैं कि उन्हें उन ‘खास’पलों में कैसा लगता है। वह अपनी भावनाओं को खुलकर अपने पति से कहने में शर्माती हैं। लेकिन वह इस बात को भूल जाती हैं कि उनके पतिदेव उनकी भावनाओं को जानते भी हैं और समझते भी हैं।

4 of 6
- फोटो : file photo
पहले प्यार का अहसास
महिलाएं अपने पहले प्यार का अहसास भी अपने पति से छिपाती हैं। भले ही आज वह अपने पहले प्यार के साथ न हो, लेकिन अपने पहले प्यार के साथ बिताए गए पल और एहसास को वह कभी भी अपने पति को नहीं बताती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Gurgaon Moms
पैसों के बारे में 
बचत करना अच्छी आदत होती है और यह आदत महिलाओं में कूट-कूट कर भरी होती है। महिलाएं अक्सर घर खर्च में से थोड़ा पैसा बचा लेती हैं। महिलाएं यह बात अपने पति को नहीं बताती हैं। लेकिन वह भूल जाती है कि उनके पति भले ही इजहार न करें लेकिन उन्हें भी सब पता होता है। लेकिन महिलाओं के पास बचत के कितने पैसे होते हैं, इस बात से उनके पति थोड़े से अनजान होते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
बीमारी
अगर किसी महिला को किसी प्रकार की समस्या या बीमारी होती है तो वह इस विषय के बारे में अपने पति को नहीं बताती है। वह ऐसा इसलिए करती हैं ताकि उनके पति  परेशान न हो जाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें