एक दूसरे के प्रति सम्मान की कमी
तलाक के लिए बहुत से लोगों का मनना है कि उन लोगों में एक दूसरे के प्रति सहानुभूति, आदर और सम्मान नहीं था। ये बातें बताती हैं कि ज्यादातर लोगों के तलाक का कारण इमोशनल है। क्योंकि वर्तमान समाज में लोगों के लिए निजी संतुष्टि काफी महत्वपूर्ण हो गई है। अगर शादी में उन्हें संतुष्टि नहीं मिल रही या पार्टनर्स को लगता है कि उनके बीच रोमांस खत्म हो गया है तो वे तलाक को स्वीकार्य विकल्प के रूप में देखते हैं।