फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के ये हैं खास तरीके, बन सकती है बात

Thu, 18 Feb 2021 01:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हर रिश्ते की अपनी अहमित होती है। रिश्ता कोई भी हो, लेकिन उसमें छोटी-मोटी नोक-झोंक तो होती ही रहती है। फिर चाहे वो पति-पत्नी का रिश्ता हो, भाई-बहन का या फिर दोस्त का। लेकिन आपने देखा होगा बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में कई बार ऐसी चीजें हो जाती हैं, जिसकी वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ जाती है। कई मर्तबा गर्लफ्रेंड इतनी नाराज हो जाती है कि उसे मनाने के लिए हमें एड़ी-चोटी का दम लगाना पड़ता है, लेकिन फिर भी कई बार बात नहीं बन पाती। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से आपकी रूठी गर्लफ्रेंड मान सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अपना पक्ष रखें
  • आपको अपनी रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए सबसे पहला काम तो ये करना चाहिए कि जिस किसी बात पर वो नाराज हुई है, उस पर उनसे बात करें। इस बात को समझें कि उन्हें कौन सी बात बुरी लगी है, और अगर आपको अपनी गलती नजर आए तो आपको अपना पक्ष रखते हुए उनसे माफी मांगनी चाहिए। जब आप उनसे बात करेंगे और माफी मांगेगे, तो उन्हें भी लगेगा कि आपने जो कहा वो जानबूझकर नहीं कहा। ऐसे में वो आपको माफ करते हुए आपसे फिर बात कर सकती हैं, और आपकी गर्लफ्रेंड की नाराजगी पल में दूर हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मांग सकते हैं माफी
  • नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए आप ऐसा भी कर सकते हैं कि आप अपनी बात को खुलकर उन्हें बता सकते हैं। इस दौरान आपको उनका हाथ पकड़ना चाहिए, और साथ ही आप उन्हें हग यानी गले लगाते हुए अपने और उनके रिश्ते के बारे में उन्हें कई बातें बता सकते हैं। इसके अलावा आप उनसे माफी मांग सकते हैं, और अपनी बातों को पूरी ईमानदारी के साथ उनके सामने रख सकते हैं। यकीन मानिए ऐसा करने से भी आपकी रूठी गर्लफ्रेंड मान सकती है, और आपके रिश्ते में फिर से मिठास आ सकती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शॉपिंग करा सकते हैं
  • अगर पूछा जाए कि शॉपिंग करना किसे सबसे ज्यादा पसंद होता है, तो इसमें लड़कियों का नाम सबसे ऊपर आता है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपसे नाराज है, तो आप ऐसा कर सकते हैं कि उन्हें शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। उन्हें उनकी पसंद के कपड़े दिला सकते हैं, उनकी पसंदीदा जगहों पर घूमा सकते हैं या उन्होंने आपसे कभी किसी चीज को लेने के बारे में कहा हो, तो आप उन्हें वो चीज दिला सकते हैं। ऐसा करने से भी आपकी गर्लफ्रेंड की नाराजगी पल भर में दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कैंडल लाइट डिनर करवा सकते हैं
  • अगर आपकी गर्लफ्रेंड रूठी हुई है, और आपसे बात तक नहीं कर रही है। तो आप अपने किसी कॉमन दोस्त के जरिए उनसे बात कर सकते हैं, क्योंकि ये दोस्त रिश्तों को बनाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा आप उनके लिए कुछ स्पेशल चीजें बना सकते हैं। वैसे तो आप उन्हें बाहर उनकी पसंदीदा जगह पर कैंडल लाइट डिनर करवाने ले जा सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो उनकी पसंदीदा डिश उन्हें घर पर ही बनाकर खिला सकते हैं। इससे भी आपकी नाराज गर्लफ्रेंड आपसे बात कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें