पहले से ही ना बनाएं विचार
फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अक्सर सास का बुरा रूप ही दिखाया जाता है। लेकिन आपको शादी के बाद ही पता चलेगा कि आपकी सास उन फिल्मी दुनिया वाली सास की तरह नहीं हैं, इसलिए बढ़िया होगा कि आप उनके बारे में पहले से ही कोई विचार न बना लें। आप उनके साथ वैसे ही बर्ताव करें जैसा आप अन्य बड़े लोगों के साथ करती हैं। आपका उनके प्रति प्यार और आदर-भाव उनके दिल को जरूर पिघला देगा।