फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 संकेत बताते है आपका एक्स पार्टनर दोबारा आना चाहता है आपके करीब

Wed, 11 Apr 2018 11:26 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हाल ही में अगर आपका दिल टूटा है। बावजूद इसके आप अपने एक्स को बहुत मिस कर रहे हैं तो ये खबर शायद आपके लिए ही है। अक्सर लोग ब्रेकअप के बाद एक दूसरे से दूरी बना लेते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने एक्स के अच्छे दोस्त बनकर रहते हैं।आइए जानते हैं उन खास 5 संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आपका एक्स पार्टनर ब्रेकअप के बाद भी आपके करीब आना चाहता है।   
विज्ञापन

2 of 6
सोशल मीडिया
आपने भले ही ब्रेकअप के बाद अपने फोन से अपने एक्स का नंबर डिलीट कर दिया हो। इतना ही नहीं एक-दूसरे को जोड़े रखने वाले सोशल मीडिया से भी उन्हें हटा दिया हो, बावजूद इसके अगर आपका पार्टनर आपकी हर पोस्ट और फोटो लाइक करता है तो समझ लीजिए कहीं न कहीं उनके दिल में आपके लिए प्यार आज भी जिंदा है। 
विज्ञापन

3 of 6
सीक्रेट्स शेयर करना
अगर आपसे ब्रेकअप के बाद भी वो खुद से जुड़ी हर अच्छी और बुरी बात सबसे पहले आपके साथ ही शेयर करते हैं तो समझ जाइए आज भी आपकी जगह कोई और नहीं ले पाया है। अगर आपको भी लगता है कि आज भी आपके पार्टनर की लाइफ में आपकी खास जगह है तो आप इस रिश्ते के बारे में दोबारा सोच सकती हैं।  
 

4 of 6
रिलेशनशिप
ईर्ष्या
अगर आपका एक्स आपके लिए कुछ भी फील नहीं करता तो उसे आपके किसी भी दोस्त से कोई प्रॉब्लम नहीं होगी। लेकिन ठीक इसके विपरीत अगर ब्रेकअप के बाद भी वो आपसे प्यार करता है और आपको आपके किसी मेल फ्रेंड के साथ देख लें तो उसे जलन जरूर महसूस होगी। आपके एक्स के फेस पर भी आपके दोस्तों को आपके साथ देख ऐसी ही जलन दिखे तो समझ जाइए कुछ तो गड़बड़ है।   

 
विज्ञापन

5 of 6
लव लाइफ की तहकीकात
अगर आपका पार्टनर ब्रेकअप के बाद भी आपके दोस्तों से आपकी लव लाइफ के बारे में पूछता रहता हो तो समझ लीजिए उन्हें आपके अफेयर्स से ज्यादा आपकी लाइफ में दोबारा एंट्री करने का मन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिंगल स्टेटस की करेगा बात
अगर आपका पार्टनर आपको बार-बार अपने सिंगल रिलेशनशिप स्टेटस का हिंट देता रहे तो समझ जाइए वो आपको बताना चाहता है कि उनकी लाइफ में आपकी जगह आज भी खाली है। वो हर पल आपको अपने साथ बिताए अच्छे पलों की याद दिलाने की कोशिश करता रहेगा जो आपने कभी उनके साथ बिताए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें