बॉलीवुड सितारों की बात हो या फिर किसी आम इंसान की, आपने कई बार लोगों को सालों पुराना रिश्ता निभाने के बावजूद लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत महसूस करते देखा होगा। ये बात तो हम सब जानते हैं कि किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए उसमें प्यार और विश्वास का होना बेहद जरूरी है। बावजूद इसके आखिर ऐसा अचानक ऐसा क्या हो जाता है कि लोग अपने पार्टनर को छोड़ किसी दूसरे व्यक्ति की तरफ आकर्षित होने लगते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे छिपे पांच अहम कारण ।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : file photo
अतीत
कोई भी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की तरफ उस स्थिति में आकर्षित होता है जब उसकी शादी उसकी मर्जी के बिना करवा दी गई हो। ऐसे में महिला या पुरुष अपने पहले प्यार को कभी भूला नहीं पाते और अपने अतीत की तरफ झुकाव महसूस करने लगते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : file photo
शादी से ऊब चुके हों
अपने पार्टनर की तरफ से प्यार और वक्त की कमी के चलते भी लोग अपने रिश्ते से बोर हो जाते हैं। जिसकी वजह से जब कोई दूसरा व्यक्ति उन्हें अटेंशन देने लगता है तो वो उनकी तरफ आकर्षित महसूस करने लगते हैं। जिसकी वजह से अवैध प्रेम सम्बन्ध बनते हैं।
4 of 6
relationship
- फोटो : file photo
भावनात्मक अकेलापन
किसी भी रिश्ते की मजबूती उसके भावनात्मक पहलू पर निर्भर करती है। अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नी को वक्त नहीं देता या पत्नी उससे ठीक से बातचीत नहीं करती। मतलब रिश्ते में कहीं से भी कोई भावनात्मक जुड़ाव नहीं है तो भी अफेयर होना लाजमी है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : file photo
बदला
कई बार महिलाएं पार्टनर द्वारा मिले अनादर का बदला लेने के लिए भी अफेयर करती हैं। यह बदला वह अपने पति को यह जताने के लिए करती है कि हमेशा किसी को दबाव में रखना कैसा लगता है।
जरूरत
कई बार लोग इसलिए भी दूसरे लड़कों या लड़कियों से अफेयर कर लेते हैं क्योंकि जब उनका पार्टनर उनकी मानसिक, भावनात्मक जरूरतों के साथ-साथ उनकी शारीरिक जरूरतों का ध्यान भी ढंग से नहीं रख पाता है।