फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने से बड़ी औरत पर ही क्यों फिदा होते हैं मर्द, कारण जानकर आप भी हो जाएंगे हैैरान

Fri, 08 Jun 2018 09:07 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
couple
वो जमाने गये जब लड़के शादी के लिए अपने से कम उम्र की लड़कियों को पसंद करते थे। बहुत ही कम ऐसा देखने को मिलता था की लड़के से लड़की की उम्र ज्यादा हो, लेकिन आज लड़के उम्र से ज्यादा कम्पेटिबिलिटी को तवज्जो देते हैं। आज के इस दौर में देखा जाता है कि लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों में इंटरस्टेड होते है। आगे की स्लाइड्स में देखें कि इसके पीछे और क्या-क्या कारण है...
विज्ञापन

2 of 5
couple
आत्मनिर्भर वाइफ
आज के समय में घर में किसी एक के नौकरी करने से काम नहीं चल पाता। ऐसे में हर लड़का यही चाहता है कि उसकी पत्नी भी नौकरी करे और आत्मनिर्भर हो। ऐसी महिलाएं पति की जेब पर भारी नहीं पड़ती। इसलिए अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि पुरुषों का अपने दफ्तर में किसी सीनियर पर दिल आ जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
ymow
जिम्मेदार साथी
हर लड़का चाहता है कि उसकी पत्नी जिम्मेदार हो। उसकी पार्टनर किसी चीज को लेकर उस पर डिपेंड ना हो। घर से लेकर बाहर के कामों में वह उसका हाथ बटाएं। उम्र में उनसे ज्यादा महिलाएं दिमाग से मैच्योर होती हैं। लड़कों को ऐसी महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं, क्योंकि इससे उनकी जिंदगी में जिम्मेदारियों का बोझ कम हो जाता है।

4 of 5
ymow
इमोशनल स्ट्रोंग
बड़ी उम्र की महिलाएं परेशान जीवनसाथी को इमोशनल सपोर्ट करती है। जबकि कम उम्र की लड़कियों से ये सपोर्ट मिल पाना मुश्किल है। इसलिए यह भी एक कारण है कि मर्द बड़ी उम्र की महिलाओं को अपना दिल दे बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ymow
आत्मविश्वास से भरपूर
बड़ी उम्र की लड़कियों की खास बात यह होती है कि उनमें आत्मविश्वास भरपूर होता है। जिन महिलाओं की शादी देर से होती है उन्होंने जीवन के तमाम संघर्ष अकेले ही तय किए होते हैं। ऐसे में आत्मविश्वास इनमें अधिक देखा जाता है। एक शोध में भी कहा गया है कि देर से शादी करने वाली औरतों की शादी कम उम्र वाली औरतों की अपेक्षा लंबे समय तक चलती है। इसके पीछे अनुभव का बहुत बड़ा हाथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें