फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा औरतें इन 7 वजहों से अपने पति को देती हैं धोखा, चौंक जाएंगे जानकर

Sat, 03 Feb 2018 09:14 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
पुरुष सेक्स वर्कर - फोटो : SELF
वैसे तो हमारे देश में शादी को एक पवित्र रिश्ता माना जाता है। पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर यह तक भी कहा जाता है कि यह 7 जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गये हैं, लेकिन आजकल तो यह रिश्ता एक जन्म में भी ठीक से नहीं चल पाता है। पिछले काफी समय से तलाक के केस बढ़ गये हैं। रिलेशनशिप में पार्टनर्स दो पहियों की तरह होते हैं।  दोनों में से अगर एक भी जरा सा लड़खड़ाए तो बैलेंस बिगड़ जाता है। इसलिए रिश्ते की गाड़ी को चलाने के लिए दोनों पार्टनर्स का ठीक होना जरूरी है। कोई भी किसी को जान-बुझकर धोखा नहीं देना चाहता है। इसके पीछे कुछ न कुछ कारण होते हैं। आज हम आपको औरत द्वारा अपने पति को धोखा देने के कुछ कारण बता रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या है वो वजह...
विज्ञापन

2 of 8
love couple
घरेलू हिंसा

शादी के बाद पति-पत्नी दोनों के लिए ही एक नये जीवन की शुरूआत होती है। जिस घर में पति घरेलू हिंसा को अंजाम देता है, वहां पत्नी की जिंदगी में कोई भी आसानी से एंट्री ले सकता है। जहां से भी पत्नी को इमोशनल सपेार्ट मिलेगा, वह वहां खिची चली जाएगी। वैसे भी आज के जमाने में ज्यादातर महिलाएं आत्मनिर्भर होती हैं और उनके लिए उनका स्वाभिमान सबसे पहले होता है।
विज्ञापन

3 of 8
fighting couple
शारीरिक संतुष्टि का ना मिलना

शादी के बाद महिला को शारीरिक संतुष्टि नहीं मिलने पर कई बार महिला का किसी और के साथ अफेयर होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। क्योंकि शारीरिक संतुष्टि दोनों पार्टनर्स के लिए अहम होती है। तो जब महिला अपने पार्टनर से सैटिसफाई नहीं हो पाती तो वह अपनी भूख मिटाने के लिए कोई दूसरा रास्ता अपना लेती है।

4 of 8
couple
विचारों में भेदभाव

अगर पति-पत्नी के विचार आपस में नहीं मिलते तो पत्नी दूसरे पुरुष के प्रति आकर्षित होने लगती है। इस वजह से भी कई बार महिलाएं अपने पति को धोखा देती है।
विज्ञापन

5 of 8
couple
शेयरिंग

हर औरत चाहती है कि उसके लाइफ में कोई हो जिससे वो अपनी सारी बातें शेयर कर सके। अगर आपके रिश्ते में बातचीत का अभाव है या आप अपनी बाते शेयर नहीं करते तो समय रहते संभल जाइए। 
 
विज्ञापन

6 of 8
couple
शक

अगर आप अपनी पत्नी पर शक करते हैं तो हम आपको बता दें कि ऐसा करके आप अपनी पत्नी को धोखा देने के लिए उकसाते हैं। ऐसा बिलकुल भी न करें।
विज्ञापन

7 of 8
couple
टाइम ना दे पाना

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में कई बार ऐसा होता है पति अपनी पत्नी को टाइम नहीं दे पाते हैं। कई रिश्तों में टकरार की यही वजह सामने आई है कि पति के पास तो टाइम नहीं तो पति की अनुपस्थिति में घर में कोई और ही आता जाता रहता है, क्योंकि अकेलापन किसी को भी अच्छा नहीं लगता है।
विज्ञापन

8 of 8
couple
अहमियत ना मिलना

हर महिलाओं को अपने पति से अहमियत और अपनापन की उम्मीद होती हैं और जब उसे वह अपने पति से नहीं मिल पाती तो उसको जहां से अहमियत और अपनापन मिलता है वह उस तरफ खीची चली जाती हैं। यही वजह है कि उसके मन में धोखे का ख्याल आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें