फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक और व्हाट्सएप के दौर में आखिर कहां गुम हो गए वो प्रेम पत्र

Sat, 01 Feb 2020 07:24 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के डिजिटल युग में प्रेम का इजहार भी ऑनलाइन होने लगा है, लेकिन जो मजा प्रेम-पत्र लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने में है, वह व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नहीं ! सोशल मीडिया के दौर में प्रेम-पत्र लिखने का चलन लगभग खत्म-सा हो गया है। इसके बावजूद संवेदनाएं व्यक्त करने का सबसे अलग और अच्छा विकल्प आज भी प्रेम-पत्र ही है।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्रेम-पत्र लेखन
आज के दौर में प्रेम-पत्र लिखने के लिए हम स्मार्टफोन पर निर्भर हैं। हमने अब इसके जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करना शुरू कर दिया है। हमारे पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कई मंच हैं, फिर भी हम खुद को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करने से रोकते हैं। हम एक लाइन के टेक्स्ट और इमोजी पर निर्भर हो गए हैं। एक समय था, जब हम प्रेम-पत्र लिखने के लिए शब्दों के चयन और भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने के लिए स्याही से लेकर पेज तक का चयन करते थे। प्रेमी अपने प्रेम-पत्र को लिखने के लिए घंटों लगाते थे। विडंबना है कि आज लोग अपने साथी को प्रेम-पत्र नहीं लिखते हैं, क्योंकि वे इसकी शक्ति को कम आंकते हैं और उसे अनदेखा कर देते हैं। वास्तव में, प्रेम-संबंधों के दौरान अपने प्रेमी को प्रेम-पत्र लिखने और उसे भेजने की अलग ही अनुभूति होती है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं
प्रेम-पत्र कोई कागज का टुकड़ा नहीं, उसके भीतर आपके साथी में मजबूत भावनाओं को पैदा करने की क्षमता होती है। जब आप अपनी भावनाओं को कागज पर बिखेरती हैं, तो उनका असर आपके साथी पर अधिक गहरा पड़ता है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कभी भी पढ़ सकती हैं
हाथ से लिखे प्रेम-पत्र स्थाई होते हैं, जबकि फोन के माध्यम से भेजे गए संदेश अस्थाई होते हैं। आप टेक्स्ट मैसेज को देख तो सकती हैं,मगर उसे छूकर महसूस नहीं कर सकतीं और न ही संभाल कर रख सकती हैं, लेकिन हाथ से लिखे प्रेम-पत्र को आप संभाल कर रख सकती हैं। जब भी आप उदास अनुभव कर रही हैं या यादों को महसूस करना चाहती हैं, तो आप उन्हें पढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
निजी और अनमोल होते हैं
प्रेम-पत्र पाने की खुशी ही अलग होती है। यह निजी होता है। इसमें कुछ ऐसा होता है, जो केवल आपके लिए होता है। आपका साथी बहुत लंबा समय लेता है इसको लिखने में। एक-एक शब्द वह मोती की तरह चुनता है, आपको ध्यान में रखकर, जो इसे और भी मूल्यवान बना देता है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्रेरणादायी होता है
जब आप प्रेम-पत्र लिखती हैं, तो आप अपनी पूरी कल्पनाशक्ति इसमें झोंक देती हैं। आप वह सब लिखने की कोशिश करती हैं, जिससे आपका साथी खुश हो जाए। साथ ही आप अपनी भावनाएं भी उस तक पहुंचाती हैं कि आप उसके बारे में क्या सोचती हैं। ये सारी लिखित बातें पढ़ने में अत्यधिक सुखद होती हैं, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मैसेजेज पढ़ने में नहीं होतीं। आपको ये सारे अहसास प्रेरित करने के साथ ही जीवन से भी भर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संबंध गहरे होते हैं
कई बार लोगों के मन में प्रियजनों के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए अंतर्द्वंद्व चलता है। प्रेम-पत्र इस समस्या का समाधान करता है और इसके बदले में संबंधों को और गहरा बनाता है। आप बिना किसी समय की बाधा के सब कुछ लिख सकती हैं और बहुत इत्मिनान से समझ भी सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें