फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप टिप्स: रिश्ते में एक-दूसरे को सम्मान देने से ही बढ़ता है प्यार 

Fri, 31 Jan 2020 10:42 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
relationship - फोटो : pixa
रिलेशनशिप में एक-दूसरे को सम्मान देना बेहद जरूरी है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके बीच कभी भी मनमुटाव पैदा नहीं होगा और न ही आपका रिलेशनशिप कड़वाहट के दौर से गुजरेगा। दरअसल, अक्सर हम रिलेशनशिप में कई बातों को भूल जाते हैं और फिर रिश्ते खट्टे होने लगते हैं। एक-दूसरे के बीच मनमुटाव पैदा होने लगता है। पार्टनर आपस में ही चिढ़ने लगते हैं। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ जाता है कि घरेलू हिंसा और झगड़े का रूप ले लेता है। एक-दूसरे के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। ऐसी परिस्थिति आए इससे पहले ही हमें सावधान हो जाना चाहिए। 
 
विज्ञापन

2 of 4
relationship - फोटो : pixa
अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो इसका सबसे अच्छा तरीका है बातचीत। संवाद के जरिए आप अपने बीच के मनमुटाव को दूर कर सकते हैं। दोनों में से कोई भी संवाद की शुरुआत कर सकता है। एक-दूसरे से बातचीत के जरिए अपनी भावनाओं को साझा करें और कहां कमियां रह गई है, इस बात पर विचार करें।
विज्ञापन

3 of 4
relationship - फोटो : pixa
रिलेशनशिप में आपस में किसी को भी चलताऊ न लें। अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुछ कर रहा है तो उसे अहमियत दें। अहमियत देने से रिश्ते और ज्यादा मजबूत होते हैं और आपसी प्यार भी बढ़ता है। अगर आपका पार्टनर आपके प्रति प्यार जता रहा है तो उसकी भावनाओं की कद्र करें। बिना सम्मान के कोई भी रिश्ता नहीं चलता है। रिश्ते में एक-दूसरे को सम्मान देने से ही प्यार बढ़ता है। इसलिए हमेशा एक-दूसरे को सम्मान दें। जमकर एक-दूसरे की तारीफ करें। 
 
विज्ञापन

4 of 4
relationship - फोटो : pixa
अगर आपसे कोई गलती हुई है तो उसे फौरन स्वीकार कर लें। इससे आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा और दरार नहीं आएगी। अक्सर हम अपनी गलतियों को कभी नहीं मानते और दूसरे की गलती स्वीकार कराने में ही पूरा वक्त लगा देते हैं। इससे रिश्ते कमजोर होते हैं।रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे को भरपूर वक्त देने के साथ ही अपने शौकों को एक-दूसरे के साथ साझा करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें