फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी एक्स लवर को न करें ऐसे मैसेज, गले पड़ जाएगी मुसीबत

Thu, 23 May 2019 09:22 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
girl on phone
जब एक रिलेशनशिप खत्म हो जाए तो उसके बाद मूव ऑन करना ही सबसे बेहतर ऑप्शन होता है। ब्रेकअप चाहे किसी मजबूरी या और किसी कारण हुआ हो, लेकिन एक बार अलग हो जाने के बाद एक्स के पास वापस जाना दुख ही देता है। जो लोग लाइफ के इस फेज से निकले हैं वो हमेशा लाइफ में आगे बढ़ने की सलाह देंगे, लेकिन ये जो दिल है न किसी की सुनता ही नहीं है। आप न चाहकर भी उनको याद करेंगे और उनसे किसी तरह फिर जुड़ने की इच्छा आपके मन में पनपती रहेगी। बहुत सारे लोग सीधा ब्रेकअप नहीं करते। वो धीरे-धीरे मूव-ऑन करने की कोशिश करते हैं। ऐसा करना और भी खतरनाक होता है। अगर आप भी ब्रेकअप के फेज से निकल रहे हैं तो भूलकर भी अपने एक्स को ये मैसेज न भेजें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मिस यू (Miss You)
कभी अपने एक्स को मिस यू ना लिखें। इससे आप एक्स की तरफ वापस झुकते चले जाएंगे और कभी इस रिश्ते से मूव-ऑन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : unsplash.com
कभी अपनी कोई तस्वीर न शेयर करें
आपकी जिंदगी में क्या चल रहा है इस बात में आपके एक्स-पार्टनर को कोई दिलचस्पी नहीं है। इसीलिए अपनी तस्वीरें उन्हें भेजने के बजाय खुद की जिंदगी में मस्त रहें।

4 of 6
- फोटो : Social Media
यादें
जिन जगहों पर आप साथ में हैंगआउट करने गए हो या फिर कहीं लंच-डिनर पर गए हो तो आप फिर से वहां जाए तो उन जगहों की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर न करें। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Social Media
प्रेजेंट लाइफ
बहुत सारे लड़के-लड़कियां सबसे बड़ी गलती यही करते हैं कि वे जानकर अपनी मस्ती करते हुए तस्वीरें अपने एक्स को भेजते हैं या फिर किसी तरह भी उन तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं। ऐसा करके अपने एक्स की अटेंशन पाने का कोई फायदा नही है, बल्कि आपकी जिंदगी की और परेशानिया बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Social Media
नीड योर हेल्प (Need Your Help)
कभी आपके हर छोटे-बड़े काम में आपका एक्स आपकी मदद करता होगा, लेकिन अब आप रिलेशनशिप में नहीं हो। जितना हो सके अपने काम खुद से करें और उनसे मदद लेने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें