फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने क्रश को हाल-ए- दिल बताने से पहले जान लें ये बातें, नहीं होगी गलतफहमी

Thu, 14 Jan 2021 05:05 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आप पहले कई सारी चीजों को समझ लें - फोटो : Social Media

युवावस्था में कोई लड़की या लड़का दिल को भा जाना, बहुत आम बात है लेकिन समस्या तब आती है जब आप सोचते हैं कि जो आप सोच रहे हैं या जो आप चाह रहे हैं, वो सामने वाले व्यक्ति को भी पता हो। ऐसी स्थिति में बहुत जरूरी है कि आप पहले कई सारी चीजों को समझ लें, बूझ लें फिर सही समय देखते हुए ही अपनी बात को सामने वाले तक पहुंचाएं। कई बार तरीका गलत हो जाता है तो गलतफहमी पैदा हो जाती है। ऐसे में आप जो चाहते हैं, उसके विपरीत ही कुछ हो जाता है। यदि आप चाहते हैं कि सब चीजें एकदम व्यवस्थित हो तो अगली स्लाइड्स से जानिए किन बातों का ध्यान रखना होता है बहुत जरूरी। 

विज्ञापन

2 of 5
सामने वाले को जानने का प्रयास करें - फोटो : Social media

पहले अच्छे से जान लें
जो भी व्यक्ति आपको पसंद आ रहा है, पहले उससे बहुत अच्छे से जान लें। यदि आप उसे अच्छे से नहीं जानते हैं और अपनी बात कहने जाएंगे तो हो सकता है आपको कोई ऐसा जवाब मिल जाए जिसकी आपको उम्मीद ही न हो और आपका मन बहुत खराब हो जाए और दूसरी तरफ सामने वाला व्यक्ति भी आपसे चिढ़ जाए इसलिए कोशिश करें कि पहले धीरे-धीरे समय लेते हुए सामने वाले को जानने का प्रयास करें और फिर सही समय आने पर अपनी बात रखें।

विज्ञापन

3 of 5
दोस्ती में बहुत ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं - फोटो : social media

दोस्ती में भी ध्यान रखें
किसी भी रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से करना, एक अच्छा विकल्प है लेकिन इस दौरान भी आपको कई सारी बातें ध्यान में रखना होंगी। दोस्ती में बहुत ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं। सामने वाले की पर्सनल स्पेस उसे दें। यदि आप बहुत ज्यादा याराना अचानक से दिखाने लगेंगे तो संभव है कि सामने वाला आपसे चिढ़ने लगे और शुरुआत में ही आपसे दूर भागने लगे इसलिए दोस्ती में सहजता लाने का प्रयास हमेशा करें। 

4 of 5
सामने वाले को एकदम से झटका न लगे - फोटो : सोशल मीडिया

उम्मीद न रखें
जब आपको महसूस होना लगा है कि अब आप सामने वाले को जानने लगे हैं तो धीरे-धीरे अपने मन में क्या चल रहा है, यह भी बताने का प्रयास करें। ऐसी बातें हंसी- मजाक के दौरान करें ताकि सामने वाले को एकदम से झटका न लगे। जब सबकुछ सहज लगने लगे तो गंभीरता से एकदिन अपनी बात बता दें। बात बताते वक्त सामने वाले से कोई उम्मीद न रखें क्योंकि जरूरी नहीं कि जिस इंसान से आपको प्रेम हो, वो भी आपसे प्यार करता ही हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर किसी पोस्ट पर लाइक, कमेंट न ही करें - फोटो : pixa

सोशल मीडिया पर रखें दायरा
सोशल मीडिया पर आजकर हर कोई जुड़ा रहता है, ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप पहले देख लें कि सामने वाला व्यक्ति किस तरह का है। यदि आप बहुत अधिक कमेंट, लाइक करेंगे तो आप अपनी ही छवि बिगाड़ लेंगे इसलिए बहुत जरूरी है कि आप भी अपना एक दायरा रखें। शुरुआत में तो हर किसी पोस्ट पर लाइक, कमेंट न ही करें क्योंकि यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आप लाइक करके आगे बढ़ जाएंगे तो सामने वाले को बिल्कुल भी बुरा नहीं लगेगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें