Teachers Day 2025: मां-बाप बच्चों को प्यार, संस्कार और सुरक्षा देते हैं, लेकिन जीवन के कुछ बेहद अहम सबक ऐसे होते हैं जो बच्चे सिर्फ अपने शिक्षकों से ही सीखते हैं। शिक्षक न केवल किताबों का ज्ञान देते हैं, बल्कि बच्चों को समाज में जीने और व्यक्तित्व विकसित करने के अनमोल सूत्र भी सिखाते हैं। हर बच्चे के जीवन में शिक्षक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। घर बच्चों की पहली पाठशाला है, लेकिन स्कूल और शिक्षक ही उन्हें वास्तविक जीवन जीने के गुर सिखाते हैं। अनुशासन, टीमवर्क, असफलता से जूझना, समानता और आत्मविश्वास ये वे पांच जीवन पाठ हैं, जिनकी बुनियाद शिक्षक रखते हैं। यही वजह है कि शिक्षक का स्थान समाज में सबसे ऊंचा माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 जीवन के मंत्र, जो घर की चारदीवारी में नहीं, बल्कि स्कूल के क्लासरूम और शिक्षकों की संगति से ही मिलते हैं।