फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: एक्स करता है परेशान तो क्या करें ? ये टिप्स आएंगे काम

Mon, 01 Sep 2025 01:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Relationship Tips: अगर आपका एक्स पार्टनर भी आपको परेशान करता है तो यहां कुछ आसान टिप्स दिए जा रहे हैं जो ऐसी स्थिति से बाहर निकलने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
एक्स करें परेशान तो अपनाएं ये तरीके - फोटो : Pexel
Relationship Tips: ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ना आसान नहीं होता है। आप अपने रिश्ते और पार्टनर की यादों से बाहर निकल रहे होते हैं लेकिन ऐसे में अगर आपका एक्स बार-बार आपको काॅल या मैसेज करता है या आपके निजी जीवन में दखल देता है तो और भी ज्यादा मुश्किलें आ सकती हैं। एक्स का परेशान करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए तो नुकसानदायक होता ही है, साथ ही आपको टूटे रिश्ते से मूव आॅन करने और जीवन में आगे बढ़ने देने से भी रोकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप समझदारी से काम लें और अपने आत्मसम्मान को प्राथमिकता दें। एक्स को बार-बार झेलना आपकी ज़िम्मेदारी नहीं है। आपके बीच का रिश्ता खत्म हो चुका है और अब समय है अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का। अगर आपका एक्स पार्टनर भी आपको परेशान करता है तो यहां कुछ आसान टिप्स दिए जा रहे हैं जो ऐसी स्थिति से बाहर निकलने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
सीमा तय करें  - फोटो : Adobe Stock
सीमा तय करें 

सबसे पहले अपने एक्स को साफ-साफ बता दें कि आप आगे बढ़ चुके हैं और आपको स्पेस चाहिए। कंफ्यूजन से बचने के लिए सीमाएं तय करना जरूरी है। अगर आप उसने किसी तरह का संवाद नहीं चाहते हैं तो ये उन्हें स्पष्ट बताएं। इसके अलावा अगर आप नहीं चाहते हैं कि वह आपके निजी मामलों में दखलअंदाजी करें, तो उन्हें दायरे में ही रहने को कहें।
विज्ञापन

3 of 6
काॅन्टैक्ट ब्लाॅक करें - फोटो : FREEPIK
काॅन्टैक्ट ब्लाॅक करें

अगर कॉल और मैसेज लगातार आ रहे हैं तो बिना झिझक नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करें। डिजिटल डिटॉक्स आपकी मानसिक शांति के लिए जरूरी है। परेशान करने वाले एक्स को पूरी तरह से अपने जीवन से बाहर करने के लिए ये आपका सबसे पहला कदम होना चाहिए। 

4 of 6
विश्वसनीय दोस्तों से मदद लें - फोटो : Adobe stock
विश्वसनीय दोस्तों से मदद लें

परेशानी अकेले झेलने के बजाय अपने करीबी दोस्तों या परिवार को बताएं। उनका सपोर्ट आपको हिम्मत देगा और आप सही कदम उठा पाएंगे। साथ ही वह कोई ऐसा मार्ग बता सकते हैं, जिससे आपका एक्स आपको परेशान करना बंद कर दें।
विज्ञापन

5 of 6
व्यस्त दिनचर्या अपनाएं  - फोटो : Pexel
व्यस्त दिनचर्या अपनाएं 

एक्स पर ध्यान देने के बजाय खुद को बिजी रखें। नई हॉबी अपनाएं, जिम जाएं या सफर करें। जब आप अपने जीवन में व्यस्त रहेंगे तो एक्स की हरकतें आपको कम प्रभावित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्थिति बिगड़ने पर लीगल हेल्प लें - फोटो : Adobe stock
स्थिति बिगड़ने पर लीगल हेल्प लें

अगर एक्स की हरकतें हद से आगे बढ़ रही हैं और यह मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न में बदल रही हैं, तो तुरंत कानूनी मदद लें। यह कदम आपके आत्मसम्मान और सुरक्षा दोनों के लिए जरूरी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें