Teachers Day 2024 Shayari : भारत में गुरु की भूमिका सर्वोपरि होती है। भले के दौर में गुरु शिष्य हुआ करते थे, लेकिन अब शिक्षक और छात्र होते हैं। भले ही उनके थोड़ा अंतर है लेकिन दोनों ही मार्गदर्शन करते हैं। जीवन जीने के लिए ज्ञान देते हैं और वह राह दिखाते हैं जो जीवन को सरल और समृद्धि बना सकती है।
उस दौर में गुरु के ज्ञान के लिए शिष्य आभार व्यक्त करते हुए गुरु दक्षिणा दिया करते थे। वहीं साल का एक दिन उनके नाम करके इस दिन को अपने शिक्षक के सम्मान में समर्पित कर देते हैं। प्रति वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन छात्र-छात्राएं अपने शिक्षक का आभार व्यक्त करते हैं। उन्हें उपहार देते हैं और उनके दिन को खास बनाने का प्रयास करते हैं।
इस बार शिक्षक दिवस के मौके पर उनके लिए ग्रीटिंग कार्ड या पत्र लिखें, जिसमें शिक्षक के लिए सुंदर शायरियां लिखकर उनका दिल जीत सकते हैं। यहां शिक्षक दिवस की आकर्षक शायरियां दी जा रही हैं, जो आप भी अपने टीचर्स को भेज सकते हैं।