फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2024: अपने प्रिय शिक्षक को दें ये खूबसूरत उपहार, कीमत है बहुत कम

Thu, 05 Sep 2024 07:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए तोहफे अच्छा साधन हो सकते हैं। ऐ्से में अपने प्रिय शिक्षक को ऐसा तोहफा दें जो भले ही अधिक महंगा न हो लेकिन टीचर को पसंद आ जाए और वह उसे लेने से मना न कर पाएं।
विज्ञापन
1 of 5
तोहफा - फोटो : istock
Teachers Day 2024 Cheapest Gift Ideas: भारत में शिक्षकों की भूमिका व स्थान माता पिता के समान ही होता है। माता पिता जन्मदाता होते हैं, तो शिक्षक जीवन जीने की कला सिखाता है। शिक्षक एक बच्चे के मार्गदर्शक होते हैं। ऐसे में शिक्षकों के योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 

इस दिन शिक्षक और बच्चे दोनों ही उत्साहित रहते हैं। बच्चों के भविष्य की चिंता करने वाले शिक्षक को एक दिन मिलता है, जब छात्र-छात्राएं उन्हें महसूस कराते हैं कि वह कितने अहम हैं। शिक्षकों को उनके प्रयासों के लिए छात्र आभार देते हैं। बच्चे भी उनका आभार देने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। शिक्षकों के लिए पार्टी आयोजित करते हैं, उनके लिए गीत गाते हैं, नृत्य प्रस्तुत करते हैं या फिर ग्रीटिग कार्ड व तोहफे देते हैं। 

वैसे तो एक आदर्श शिक्षक अपने छात्र-छात्रा से तोहफे में सिर्फ सम्मान और उनका उज्जवल भविष्य की ही चाह रखते हैं, और बच्चों द्वारा दिए महंगे तोहफे लेने से मना कर देते हैं। लेकिन भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए तोहफे अच्छा साधन हो सकते हैं। ऐ्से में अपने प्रिय शिक्षक को ऐसा तोहफा दें जो भले ही अधिक महंगा न हो लेकिन टीचर को पसंद आ जाए और वह उसे लेने से मना न कर पाएं।

 
विज्ञापन

2 of 5
टीचर्स डे के बैनर पोस्टर - फोटो : Freepik
भावनाओं से भरा एक पत्र या नोट

शिक्षक बच्चों से सिर्फ ये उम्मीद करता है कि उसका छात्र अच्छे अंकों से पास होकर भविष्य में हर क्षेत्र सफलता हासिल करे। इसके अलावा वह अपने टीचर का सम्मान करे। आप अपने शिक्षक से ये वादा कर सकते हैं कि आप मेहनत करेंगे और उनकी सीख को कभी नहीं भूलेंगे। इसी वादे को शब्दों के जरिए पत्र या नोटबुक पर उतार दें। आपने टीचर के लिए आप जो भी महसूस करते हैं वह खत में लिखकर उन्हें दे सकते हैं। आपकी भावनाएं उनका दिल जीत लेंगी और वह इसे सबसे खास तोहफा समझ हमेशा अपने पास संभालकर रखेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
पेन  - फोटो : Pexel
पेन 

एक शिक्षक के लिए उसका पेन बहुत अहम साधन होता है। इसी पेन के सहारे वो आपकी गलतियां दिखाते हैं और इसी पेन की मदद से आपके अच्छे प्रयास पर Good देते हैं। स्कूल-काॅलेज में सुबह से शाम तक टीचर को सबसे अधिक जरूरत भी पेन की होती है। आप अपने शिक्षक के लिए पेन खरीद सकते हैं, जिसे प्यार से गिफ्ट रैप करके उन्हें तोहफे में दें। शिक्षक जब भी उस पेन का उपयोग करेंगे, उन्हें आपकी याद आ जाएगी।

4 of 5
किताब - फोटो : istock
कोई किताब या डायरी 

अगर शिक्षक को किताबे पढ़ने का शौक है तो उन्हें उनके पसंदीदा विषय या लेखक की किताब तोहफे में दे सकते हैं। आपके द्वारा भेंट में दी गई किताब, वह अपने बुक सेल्फ में संभालकर रखेंगे और हर किसी को बताना पसंद करेंगे कि ये उनके स्टूडेंट द्वारा दिया तोहफा है। इसके अलावा आप अपने टीचर को डायरी भी तोहफे में दे सकते हैं। शिक्षक अपने शिक्षण कार्य हेतु या अपने स्टूडेंट्स की डिटेल रखने हेतु नोट्स बनाते हैं। इसके लिए उन्हें एक डायरी की जरूरत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इक्सोरा का फूल - फोटो : instagram
छोटा सा पौधा

आप अपने शिक्षक को एक मिनी प्लांट तोहफे में दे सकते हैं। आप उन्हें प्रेयर प्लांट, मनी प्लांट, पीस मिनी प्लांट, स्नेक प्लांट्स तोहफे में दे सकते हैं। छोटे से गमले में लगे ये पौधे न तो ज्यादा जगह लेते हैं और न ही ज्यादा केयर। शिक्षक उन्हें अपने स्टडी टेबल पर या घर में संभालकर रख सकते हैं। यह उन्हें एक अच्छी ऊर्जा दे सकते हैं, साथ ही ये तोहफा उनके साथ लंबे समय तक रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें