Teachers Day 2024 Wishes in Hindi: आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन भारत के शिक्षकों और छात्र - छात्राओं के लिए बेहद अहम होता है। इस दिन बच्चे अपने शिक्षक को उनके ज्ञान और मार्गदर्शन के लिए आभार देते हैं। इस दिन शिक्षक सम्मानित किए जाते हैं। साथ ही छात्र अपने प्रिय शिक्षक को खास महसूस कराने का प्रयास करते हैं।
हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई शिक्षक जरूर होता है। आप भी अपने शिक्षक को आज के दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं और आपके उज्जवल भविष्य के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए शिक्षक का आभार व्यक्त कर सकते हैं।
यहां कुछ सुंदर और भावपूर्ण शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें शिक्षकों को भेज कर आप शुक्रिया बोल सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
दिया ज्ञान का भंडार मुझे
किया भविष्य के लिए तैयार मुझे
जो किया आपने उस उपकार के लिए
नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए।
प्रिय शिक्षक आपका आभार
विज्ञापन
3 of 6
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
जीवन के हर अंधेरे में,
रोशनी दिखाते हैं आप।
बंद हो जाए सब दरवाजे,
नए रास्ते दिखाते हैं आप।
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं,
जीवन जीना सिखाते हैं आप।
प्रिय शिक्षक आपका आभार
4 of 6
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
मेरे जैसे शून्य को 'शून्य'
का ज्ञान बताया।
हर अंक के साथ 'शून्य'
जुड़ने का महत्व समझाया।
प्रिय शिक्षक आपका आभार
विज्ञापन
5 of 6
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान
देश के उन निर्माताओं को
हम करें शत-शत प्रणाम।