Teachers Day 2022: भारत में हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। इस दिन डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन होता है। डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। उनके जन्मदिन को छात्रों और शिक्षकों के रिश्ते के खास दिन के तौर पर मनाया जाता है। शिक्षक वह है, जो छात्र के भविष्य को संवारने के लिए उन्हें विषय विशेष का ज्ञान प्राप्त कराते हैं। एक बच्चा समाज में कैसे जीवन यापन करेगा, उसका मार्गदर्शन करके सही राह दिखाने का कार्य शिक्षक ही करते हैं। बच्चों के जीवन में शिक्षकों का खास महत्व है। इस महत्व, शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत हुई। घर बच्चे के जीवन में उनका कोई न कोई प्रिय शिक्षक जरूर होता है। अगर आप शिक्षक दिवस पर अपने टीचर को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो उन्हें इस दिन कुछ खास तोहफे दे सकते हैं। ये रहे टीचर्स डे के गिफ्ट आइडियाज।