फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह उठते ही करें ये काम, घर में आएगा मनचाहा पैसा

Fri, 01 Feb 2019 01:45 PM IST
हरगोविंद विश्वकर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
money
भगवान श्री राम के भक्त हनुमान की पूजा सभी लोग करते हैं ताकि उन्हें किसी तरह का भय न रहे। पर क्या आपको पता है कि भगवान हनुमान का मात्र नाम लेने से आपके घर में धन की बरसात होगी। अलग-अलग दिन विभिन्न तरीके से भगवान हनुमान के 12 नामों का स्मरण करने से आप पर कई तरह की कृपा बरसेगी। तो आइए जानते हैं कि किस तरह भगवान हनुमान के नाम का स्मरण करें।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धबली हनुमान - फोटो : SELF
ज्योतिष विद्वानों का मानना है कि जो व्यक्ति इन चमत्कारिक 12 नामों का स्मरण करता है उस पर पवनपुत्र का हाथ सदैव रहता है और नवग्रह भी शुभ प्रभाव देते हैं। भगवान हनुमान के जो 12 नाम है वह हैं राम भक्त, महाबल, महावीर हनुमान, बजरंग बली, शंकर सुमन, केसरी नंदन, अंजनी पुत्र, पवन सुत, अमित विक्रम, समेष्ट, लक्ष्मण, प्राण दाता। इन सभी नामों का स्मरण कर आप अपना कल्याण कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
हनुमान - फोटो : hanuman
बता दें कि सुबह उठते ही जिस अवस्था में आप हैं उसी अवस्था में भगवान हनुमान के इन 12 नामों को 11 बार बोलें। इससे आपकी आयु लंबी होगी। इसके अलावा अगर आप कई बार तमाम प्रयास करते हैं पर आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो ऐसे में आप इन 12 नामों का जाप करें। इससे आपका बिगड़ा काम भी बन जाएगा।

4 of 5
money
वैसे तो हम सभी धन के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। पर क्या आपको पता है कि भगवान हनुमान का नाम स्मरण करने से आपके घर में लक्ष्मी का आगमन हो सकता है। इसके लिए आपको यह करना है कि जब भी आप धन से संबंधित कोई काम करने जा रहे हैं तो भगवान हनुमान के इन नामों का मन ही मन जाप करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Angry Hanuman
आपको बता दें कि नित्य नियम के समय इन नामों को लेने वाला व्यक्ति पारिवारिक सुखों से तृप्त होता है। इसके अलावा अगर कोई रात को सोते समय भगवान हनुमान के नामों का स्मरण करने वाला व्यक्ति शत्रुओं से रहित होता है। यात्रा के समय एवं न्यायालय में पड़े विवाद के लिए भगवान हनुमान के बारह नाम अपना चमत्कार दिखाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें