फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध में सामने आई ये बात, साथ ड्रिंक करने वाले कपल्स रहते हैं ज्यादा खुश और रिश्ता होता है मजबूत

Thu, 31 Jan 2019 06:05 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
partners
हम सभी अपने घरों में बचपन से सुनते आ रहे हैं कि जो परिवार साथ भोजन करता है वह एक साथ रहता है और यही कारण है कि कुछ घरों में आज भी सभी लोग एक साथ बैठकर खाना खाते हैं। पर क्या आपको पता है कि एक कपल अगर साथ बैठकर पीते हैं तो वह जीवन भर साथ रहते हैं। चौंकिए मत, दरअसल ये हम नहीं बल्कि एक शोध में पता लगाया गया है कि कोई भी कपल के शराब पीने की आदत उनके जीवन भर साथ रहने में अहम भूमिका निभाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
dd - फोटो : getty images
दरअसल, अल्कोहलिज्मः क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल रिसर्च जेरोन्टोलॉडी के पत्रिकाओं में छापी गई है। इस शोध में यह पाया गया है कि शराब पीने वाले जोड़ों को अलग-अलग पीने की आदतों वाले लोगों की तुलना में खुशहाल जीवन व्यतीत करते हुए पाया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
relationship - फोटो : file photo
शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि समान पीने की आदत वाले कपल ने अन्य आदतों को भी साझा किया जिससे उनकी संगतता की संभावना बढ़ गई। यह पुराने जोड़ों के लिए भी सच था। क्योंकि अध्ययन में 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का भी अध्ययन किया गया था।
 

4 of 5
relationship - फोटो : file photo
हालांकि, इसका यह कतई मतलब नबहीं है कि खुशहाल रिलेशनशिप के लिए पीना जरूरी है। रिसर्च के अनुसार जो कपल ज्यादा पीते हैं उनके बीच तलाक के ज्यादा चांस होते हैं कम पीने वाले कपल के मुकाबले। इसके अलावा अध्ययन में यह भी पाया गया कि कपल में जब कोई एक व्यक्ति शराब का सेवन करता है और दूसरा इससे दूरी बनाए रखता है तो उनके बीच तलाक व ब्रेकअप का ज्यादा चांस रहता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship - फोटो : Unsplash
हालांकि लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि शराब सेहत के लिए हानिकारक होता है। जो कपल साथ ड्रिंक करते हैं वह बखूबी जानते हैं कि शराब पाने की मात्रा को कैसे मेंटेन करना है। हम आपको बता दें कि सफल रिलेशनशिप के लिए प्यार, विश्वास और सम्मान यही तीनों चीज मायने रखते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें