पार्टनर के परिवार से पहली मुलाकात
- फोटो : istock
परिवार के सवालों के जवाब गंभीरता से दें
पार्टनर का परिवार आप में अपने बेटे या बेटी का भावी साथी देखना चाहते हैं, इसलिए वह आपके बारे में जानना चाहेंगे। कई सारे सवाल उनके मन में आपके लिए हो सकते हैं। कई सवाल अच्छे तो कई सवाल अटपटे भी हो सकते हैं। लेकिन आपको इस बात को समझना होगा कि वह आपको जांच परख रहे हैं, इसलिए उनके सवालों से परेशान न हों। बल्कि गंभीरता से उनके हर सवाल का जवाब दें। अपने बारे में उनको खुलकर बताएं ताकि वह आपको लेकर संतुष्ट हो सकें। जवाब देते समय आपकी गंभीरता और सक्रियता दिखनी चाहिए, उनके सवालों का मजाक में जवाब न दें।