Swami Vivekananda Anmol Vachan: आध्यात्मिक गुरु, महान संत और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद की आज यानी 4 जुलाई को पुण्यतिथि मनाई जाती है। उनका असली नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था, जिन्होंने 25 वर्ष की आयु में सांसारिक मोह माया का त्याग करके अध्यात्म और हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
संन्यास लेने के बाद उन्होंने अपने जन्म वाले नाम का परित्याग कर विवेकानंद नाम धारण किया। उन्होंने दुनियाभर में भारत का डंका बजाया। शिकागो के धर्म संसद में उन्होंने जब भाषण दिया तो हर कोई उनके ओजस्वी भाषण से प्रभावित हो उठा।
उनके दिए संदेश, ज्ञानवर्धक बातें हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यहां स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन पढ़कर अपने जीवन में आत्मसात करें और सफल होने के लिए खुद को और अपने दोस्तों को प्रोत्साहित करें।