फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सर्वे जो शादी, धोखा, अफेयर और मां बनने को लेकर करते हैं चौंकाने वाले खुलासे

Thu, 01 Aug 2019 04:18 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्यार में धोखे की कहानी - फोटो : pixabay
रिलेशनशिप, प्यार और धोखे को लेकर दुनियाभर में कई सर्वे होते रहे हैं। इन सर्वे में लोगों से उनके निजी जिंदगी, परिवार, रिश्ते और शारीरिक संबंधों को लेकर कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं और उसके बाद शोधकर्ता इनसे निष्कर्ष निकालते हैं। यहां हम आपको पिछले दिनों हुए तीन अलग-अलग तरह के अध्ययनों के बारे में बता रहे हैं जो कि महिलाओं के बच्चा पैदा करने की सही उम्र, शादी के बाद पुरुषों और स्त्रियों के अफेयर और धोखे को लेकर हैं। आइए जानते हैं ये सर्वे क्या रोचक खुलासे करते हैं?

 
विज्ञापन

2 of 7
नवजात को बेचा - फोटो : सांकेतिक चित्र
#पहला सर्वे
भारतीय समाज में आज भी देर से शादी करने वालों को अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता है। बात जब लड़कियों की होती हैं तो ये नजरें शक और संदेह में तब्दील हो जाती हैं। हाल ही में एक सर्वे हुआ जिसमें महिलाओं के बच्चे पैदा करने की सही उम्र को लेकर जानकारी दी गई। सर्वे में बताया गया है कि किस उम्र में बच्चा पैदा करने से वो तेज-तर्रार और होशियार होता है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
मां के साथ नवजात शिशु
इस सर्वे में लड़कियों के बच्चा पैदा करने की सही उम्र 30 साल बताई गई है। सर्वे का कहना है कि जो महिलाएं 30 या इसके बाद बच्चै पैदा करती हैं उनमें यूट्रस कैंसर का खतरा कम होता है। इसी शोध में बताया गया है कि इस उम्र तक महिलाएं एक तो पूरी तरह से सेटल हो जाती हैं और दूसरा वो मानसिक तौर पर बच्चा पैदा करने के लिए तैयार भी हो जाती हैं। इसका प्रभाव बच्चे पर पड़ता है।

 

4 of 7
new born baby - फोटो : social media
यह सर्वे अमेरिका में हुआ है और वहां की एक वेबसाइट पर इसे प्रकाशित किया गया है। सर्वे का कहना है कि मां अगर बच्चा पैदा करते वक्त मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगी तो बच्चा भी स्वस्थ्य और होशियार पैदा होगा।सर्वे का कहना है कि बच्चा पैदा करते वक्त मां का मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से स्वथ्य रहना बेहद जरूरी है।

 
विज्ञापन

5 of 7
relationship
#दूसरा सर्वे
दूसरा सर्वे शादी के बाद महिलाओं के अफेयर को लेकर हुआ। इसमें बताया गया है कि आखिर क्यों महिलाएं शादी के बाद अपने पति के अलावा किसी दूसरे पुरुष से अफेयर रखती हैं। सर्वे का कहना है कि जब किसी महिला को अपने पति से भावनात्मक संतुष्टि नहीं मिलती है तो वो घर से बाहर पराए पुरुष से अफेयर रखती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
इस सर्वे में 28 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उनके अफेयर होने की वजह अपने पति से इमोशनल सेटिस्फिकेशन नहीं मिलना है। जो पति अपनी पत्नियों से भावनात्मक रुप से गहरे से जुड़े नहीं होते हैं, उनकी पत्नियों का किसी पराए पुरुष से अफेयर होता है।  इसके अलावा 40 फीसदी महिलाओं ने पराए पुरुष से अफेयर की वजह पति के साथ अच्छे ताल्लुकात का नहीं होना बताया है। ट्रेस्टिफाई नेटवर्क की तरफ से कराए गए सर्वे में यह जानकारी दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
long distance relationship
#तीसरा शोध
तीसरा सर्वे शादी के बाद महिलाओं के अपने पति को धोखा देने को लेकर है। इस सर्वे में कहा गया है कि अगर कोई महिला 29 साल की उम्र में शादी करती है तो उसके 36 से 37 साल की उम्र के बीच अपने पति को धोखा देने की संभावना रहती है। यह सर्वे  डेटिंग साइट विक्टोरिया मिलान ने किया है। इस सर्वे में इसका भी जवाब दिया गया है कि क्यों शादी के सात साल बाद ही महिलाएं या पुरुष एक दूसरे को धोखा देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें