फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैटिंग में करते हैं इमोजी का इस्तेमाल तो बढ़ जाता है डेटिंग का चांस

Sat, 31 Aug 2019 08:05 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रिश्ता
अगर आप चैटिंग के दौरान इमोजी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए डेटिंग का दरवाजा खुल जाता है। एक नए अध्ययन में इस बात की जानकारी दी गई है। इस बात को तो हम सभी जानते हैं कि फेसबुक और व्हॉट्सएप चैटिंग के दौरान हम सबसे ज्यादा इमोजी के जरिए ही अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। इसके लिए व्हॉट्सएप पर आपको तरह-तरह के इमोजी भी मिल जाएंगे। लेकिन एक नया शोध कहता है कि आप बातचीत व चैटिंग के दौरान सोशल मीडिया पर जितना इमोजी का इस्तेमाल करते हैं आपके डेटिंग के चांस उतने ज्यादा बढ़ जाते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
emoji day - फोटो : Pixabay
यह अध्ययन किन्से इंस्टीट्यूट ने किया है। अध्ययन लोगों की डेटिंग लाइफ और यौन इच्छाओं पर किया गया है। इस अध्ययन में खास फोकस चैटिंग के दौरान इमोजी के इस्तेमाल पर किया गया है। अध्ययन में  5,327 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और इनमें से 38 फीसदी ने कहा कि वे कभी भी इमोजी का इस्तेमाल नहीं करते हैं। 29 फीसदी ने कहा कि वह कभी-कभी इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
इमोजी - फोटो : pixabay
28 फीसदी लोगों ने कहा कि वह चैटिंग के दौरान रेगुलर इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। इन लोगों ने कहा कि अपने प्यार, गर्लफ्रेंड और दोस्तों से बातचीत के दौरान वे लगातार इमोजी का इसेतमाल करते हैं। अध्ययन कहता है कि जो लोग ज्यादा इमोजी का इस्तेमाल करते हैं वो ज्यादा डेट पर जाते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
प्यार में धोखे की कहानी - फोटो : pixabay
इसके अलावा इस अध्ययन में कहा गया है कि फर्स्ट डेट पर जाने के अलावा ज्यादा इमोजी इस्तेमाल करने वाले पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में भी अव्वल होते हैं। अध्ययन कहता है कि इमोजी लोगों को एक-दूसरे से भावनात्मक तौर पर जोड़ता है। अध्ययन में 24 फीसदी लोगों ने कहा कि टेक्स्ट में इमोजी का इस्तेमाल करने से वे अपने भावनाओं को आसानी से व्यक्त कर पाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें