फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक सोच वाले पार्टनर से कम होता है मानसिक तनाव, नहीं होती अल्जाइमर की बीमारी

Fri, 14 Feb 2020 04:28 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Valentine Day - फोटो : Pixa
सकारात्मक और आशावान पार्टनर आपको ऊर्जा ही प्रदान नहीं करता बल्कि आपकी सेहत को भी ठीक रखता है। एक अध्ययन में बताया गया है कि अगर आपका पार्टनर सकारात्मक सोच वाला है तो आपको मानसिक बीमारियों का जोखिम कम रहता है। आपकी याददाश्त कमजोर नहीं होती है और आप अल्जाइमर और डिमेंशिया के शिकार नहीं होते हैं। अगली स्लाइड में पढ़िए इस अध्ययन में और क्या कहा गया है...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यह अध्ययन मिशिगन यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ ने मिलकर किया है। इसमें बताया गया है कि आशावादी पार्टनर पति या पत्नी के संज्ञानात्मक स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है, और न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों को दूर करता है।


 
विज्ञापन

3 of 4
relationship - फोटो : pixa
शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर आपका पार्टनर आशावादी है तो आपकी लाइफस्टाइल (जीवनशैली) भी अच्छी रहती है और आप हेल्दी डाइट लेते हैं, इसके साथ ही आप काफी सक्रिय भी रहते हैं। आप सामाजिक होते हैं और सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं, आपकी दिमाग पर आपके पार्टनर के आशावादी होने का सकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन

4 of 4
relationship - फोटो : pixa
इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 4,457 कपल्स का डेटा एकत्रित किया और उसके बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे। इस अध्ययन का साफ कहना है कि अगर आपका पार्टनर सकारात्मक सोच वाला और आशावादी होता है तो जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण भी सकारात्मक रहता है और आपकी याददाश्त भी मजबूत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें