फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन कर्मचरियों को ऑफिस में मिलता है सम्मान वो करते हैं ज्यादा काम

Tue, 02 Jul 2019 06:50 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऑफिस रोमांस - फोटो : pixabay
एक सर्वे का कहना है कि ऑफिस में जिन कर्मचारियों को सम्मान मिलता है वो ज्यादा काम करते हैं। उनकी परफॉर्मेंस अच्छी होती है और वे स्वस्थ्य भी रहते हैं। इस सर्वे के मुताबिक, ऑफिस में जिस तरह से कंपनी के शीर्ष पदों पर बैठे हुए लोगों को सम्मान मिलता है उसी तरह अगर हर कर्मचारी को सम्मान दिया जाता है तो उत्पादकता में बढ़ोतरी होती है। यह सर्वे कहता है कि अगर आप ऑफिस में काम का प्रोडक्शन (उत्पादन) बढ़ाना चाहते हैं तो कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ऑफिस रोमांस - फोटो : pixabay
सर्वे के मुताबिक, जो कर्मचारी ऑफिस में अपने सीनियर्स की तरफ से सम्मान और प्रशंसा पाते हैं वो संस्थान के प्रति ज्यादा भरोसेमंद होते हैं और ज्यादा काम भी करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
office women
यह शोध हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू में प्रकाशित हुआ है। इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने  20,000 कर्मचारियों से डाटा इकट्ठा किया। इन लोगों से पांच कैटेगिरी में सवाल पूछे गए और उनके जवाब के आधार पर शोध के निष्कर्ष निकाले गए।
विज्ञापन

4 of 4
office women
सर्वे के मुताबिक, ऑफिस में जो कर्मचारी ज्यादा सम्मान पाते हैं उनकी सेहत में 56 फीसदी सुधार होता है। वे लोग काम के प्रति 55 फीसदी ज्यादा समर्पित होते हैं और संस्थान के प्रति ज्यादा वफादार भी होते हैं। ऐसे लोग किसी भी काम को 89 फीसदी ज्यादा आनंद के साथ करते हैं। सर्वे कहता है कि ऐसे लोग अपने काम को 92 फीसदी ज्यादा फोकस के साथ करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें