जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं वैसे ही जीवन में भी दुख और सुख दोनों तरह के पड़ाव आते हैं। जब बात हो कपल्स की तो हर जोड़े के जीवन में कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिनका सामना करना ही पड़ता है। देखने वाली बात तो ये होती है कि कपल्स कैसे इन पड़ावों से निपटते हैं। जानिए वो कौन से मुद्दे हैं जो हर कपल्स के जीवन में आते ही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सोच में अंतर
हर व्यक्ति की सोच अलग होना स्वाभाविक है। हर व्यक्ति को ये बात समझनी भी होगी। अगर आप सरल और साधारण स्वाभाव के व्यक्ति हैं तो जरूरी नहीं की आपका पार्टनर भी वैसी ही सोच रखता हो। ऐसे में अपने पार्टनर की अलग राय के लिए उसे दोष देना गलत है।
विज्ञापन
3 of 6
पैसों का संघर्ष
सभी लोगों का खर्च और बचत करने का अलग तरीका होता है। पैसों से जुड़े झगड़े कपल्स के बीच बहुत आम हैं। ऐसे में अगर दोनों परिवार के खर्च मिलकर उठा रहे हैं तो टकराव होना सामान्य है। समझदारी से काम लें जैसे मिल बांटकर खर्च करते हैं वैसे ही बचत के मुद्दे पर भी एक दूसरे की राय लें।
4 of 6
असुरक्षा
आप कितने सालों से साथ हैं इस बात का कोई असर नहीं पड़ता। अगर एक बार शक कपल्स में से किसी एक के मन में आ जाए तो दूर करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में असुरक्षा जाहिर सी बात है। ईर्ष्या
कपल्स के जीवन में एक मोड़ ऐसा भी आता है जब आप अपने ही पार्टनर से मन ही मन ईर्ष्या करने लगते हैं। ये ईर्ष्या नौकरी या निजी संबंध से जुड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
फोन पर व्यस्त रहना
आज के समय में तो हर व्यक्ति फोन में व्यस्त है, जो रिश्तों में दरार पैदा करने का प्रमुख कारण बनता जा रहा है। ऐसे में अगर आपके पार्टनर को भी फोन में व्यस्त रहने की लत है तो झगड़ा निश्चित है। साथ ही, आपकी इस आदत से पार्टनर अकेलापन भी महसूस कर सकता है।
अधूरी उम्मीदें
दरअसल, ये मुद्दा स्वभाव से भी जुड़ा हो सकता है। आपका पार्टनर मन ही मन आपसे कोई उम्मीद कर बैठे जिसके विषय में जानकारी ही न हो तो मनमुटाव हो जाता है। लेकिन दोनों को ये आदत डालनी चाहिए की अपनी भावना खुलकर व्यक्त करें और साथ ही जबरदस्ती की उम्मीद ना पालें। ऐसा जरूरी नहीं की जो आप चाहें वह काम आपका पार्टनर करने को इच्छुक हो।