फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की उस रात शारीरिक संबंध नहीं बने, लेकिन बहुत कुछ अलग था..!

Sat, 09 Nov 2019 06:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
रिश्ता
एक ऐसी लड़की की कहानी जो पत्नी भी है और पति भी। सोफ़ी टैनर अपने आप में अजूबा है, लेकिन उसने ऐसा किया। उस लड़की के शब्दों में ही पढ़िए उस विचित्र शादी का अनुभव। दो साल पहले मैंने ख़ुद से ही शादी कर ली थी। वो शादी का दिन मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन दिन था। मैं विंटेज गाउन में थी और डबडबाई आंखों से मेरे पिता मुझे विदा कर रहे थे।

 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : pixa
मेरे दोस्त इस शादी में ख़ुशी से नाच रहे थे। पुरुषों और महिलाओं के बीच ख़ुद से शादी करने का अभियान दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया भर में ख़ुद से शादी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए इससे जुड़े सलाहकार और सेल्फ़-वेडिंग प्लानार तेजी से उभर रहे हैं। ब्राइटन (इंग्लैंड) में जिस दिन मैंने शादी की, चमकीली धूप खिली हुई थी। यहां मैं अपने लैब्राडोर कुत्ते एला के साथ रहती हूं। ब्रिटेन में मेरी यह शादी वैध नहीं है, पर मेरे लिए यह बहुत ख़ास समारोह था जिसमें ख़ुद से सहानुभूति के प्रति प्रतिबद्धता दिखी। मैं 38 साल की हूं और मेरे साथ दुखद रिलेशनशिप का बाक़ी हिस्सा था।


 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : pixa
मेरे आख़िरी पार्टनर से मैं बेइंतेहा मोहब्बत करती थी और उसके प्यार में बह गई थी, लेकिन उसने जल्दी ही वो रिश्ता तोड़ दिया। इस मोहब्बत की उम्र 18 महीने रही थी। उसने मेरे दोस्त के साथ मुझे धोखा दिया। यह धोखा मेरे लिए सामान्य नहीं था। इससे भयानक दर्द मिला। गहरे सदमे में थी और आंसू थम नहीं रहे थे। तब मैं ख़ुद से सवाल कर रही थी।

 

4 of 9
- फोटो : pixa
ब्रेक अप के बाद
इससे पहले भी मैं धोखा खा चुकी थी और मुझे इसका अंदेशा था। मुझे तत्काल ही लगने लगा कि एक बार फिर से ग़लत इंसान से मोहब्बत कर बैठी हूं। मैं कभी लड़कियों की तरह उस ख़ास दिन के लिए कोई सपना नहीं देखा था। हालांकि ब्रेकअप के बाद मैंने अपने भीतर ख़ुद को तलाशना शुरू किया।


 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : pixa
मुझे लगा कि ख़ुद में प्यार की तलाश से ज़्यादा रोमैंटिक और क्या हो सकता है? किसी दूसरे अच्छे-बुरे व्यक्ति के साथ की मुझे ज़रूरत नहीं है और न ही मैं लगातार किसी की तलाश में रह सकती हूं। शायद मैं जिसकी तलाश में थी वो मैं ही हूं। शादी समारोह का आयोजन काफ़ी आसान था। यह आयोजन केवल मेरी ख़ुशी के लिए था। मैंने लंदन से विंटेज ड्रेस ख़रीदी थी। शादी के लिए मैंने ब्राइटन बीच को बुक किया था। मैंने कई तरह की ड्रिंक की व्यवस्था की थी। इसके साथ ही शादी के पारंपरिक रिवाज़ों को भी अपनाया ताकि ख़ुद के प्रति संकल्पित दिखूं। मैंने अपनी निराशाओं से जूझने की क़सम खाई। मैंने अपनी नाकामी क़बूली। मैंने अच्छे और बुरे दिनों में अपना सबसे अच्छा दोस्त बनने की क़सम खाई। इसके साथ ही मैंने सफलता की सूरत में जश्न मनाने का भी संकल्प लिया।


 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : pixa
कैसे लिया संकल्प?
मैंने शादी के दौरान संकल्प लेते हुए कहा, ''मैं करूंगी।'' जब मैं संकल्प ले रही थी तब समारोह में आए अतिथियों के बीच एक किस्म की ख़ामोशी पसरी हुई थी। शादी समारोह में अतुलनीय माहौल था। मैंने समारोह में आए प्रियजनों की तरफ़ देखा तो सभी मेरे साथ ख़ुशी बांट रहे थे। पूरे माहौल में मेरे फ़ैसले के प्रति आश्वस्त होने का भाव था। मैंने सभी से डांस में शामिल होने का आग्रह किया था।

 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : pixa
सारे लोगों ने इस समारोह में जमकर डांस किया था। मेरी दोस्त कैथ ने अपने बच्चे के साथ डांस किया। कई लोगों ने शादी के बाद मुझसे कहा कि वे अब तक जितने शादी समारोह में शरीक हुए हैं उनमें से यह बेहतरीन शादी थी। मेरे पिता ने इस शादी को पूरी गंभीरता से लिया। वह घबराते हुए अपनी टाई सीधी कर रहे थे। उन्होंने मेरी बांह पकड़ी और मुझे ख़ुद को सौंप दिया। मुझे याद है कि मैं उनसे कितना प्यार करती थी। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया। जो भी मैंने चाहा उसके समर्थन में वो खड़े रहे। इतना खुले दिमाग़ के पिता मैंने नहीं देखा।

 

8 of 9
अगर मैं किसी से शादी नहीं करती हूं तो हमेशा मेरे साथ यही होगा। यह हमारी याद है- बाप और बेटी। ख़ुद से शादी के कारण मुझे अपनी संगत का साथ और सराहना मिलने में मदद मिली। मैंने ख़ुद को ज़्यादा वक़्त दिया। यह बिल्कुल जटिल नहीं है। बिल्कुल आसान है ख़ुद से प्यार करना। मैं हमेशा शादी में किए अपने संकल्पों को याद करती हूं और उसे लेकर प्रतिबद्ध रहती हूं। मेरी वेडिंग नाइट सेक्सी नहीं थी। वेडिंग नाइट में सेक्स भी नहीं था या कह सकते हैं कि वो रोमैंटिक नहीं था। लेकिन मैंने पूरी रात उन लोगों के साथ डांस किया जिन्हें प्यार करती हूं। जब सुबह हुई तो मैं शादीशुदा औरत थी और मुझे अच्छा महसूस हो रहा था।



 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : pixa
कई लोग मुझे एक 'निराश महिलावादी' कहते हैं। कई बार मैं सोचती हूं कि क्या मैंने ख़ुद को पहुंच से बाहर नज़र आनेवाला शख्स बना लिया है। मैं ख़ुद को किसी व्यक्ति के साथ रोमांस के लिए अलग नहीं कर रही हूं। नन बनने के लिए मैंने कोई हस्ताक्षर नहीं किया है। अगर किसी का साथ मिलता है तो बहुत बढ़िया। मैं ख़ुद से कहती हूं कि 'तुम्हें किसी का ख़राब व्यवहार सहने की ज़रूरत नहीं है। मैं ख़ुद से कहती हूं कि तुम्हें किसी एक के लिए ज़िंदगी भर इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है। मैं ख़ुद से कहती हूं कि तुम पहले से ही वो एक हो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें