बहुत से युवक-युवतियों में ये भावना होती है कि शादी के बाद तो जिंदगी बोरिंग हो जाती है और हर पति-पत्नी में केवल झगड़े होते हैं। लेकिन हम आपको बता दे कि अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो अपने विचार तुरंत बदल दें। एक हैप्पी कपल बनना बहुत आसान है बस आपको छोटी-छोटी बात पर ध्यान देने की जरूरत है। जैसे कि हर बात पर पार्टनर से लड़ाई करना ठीक नहीं है। अगर आप इस बात को गांठ बांध लेंगे तो आप भी हैप्पी कपल बन जाएंगे। तो आइए जाने वो कौन से पल है जब आपको अपने ऊपर नियंत्रण करके बेकार के झगड़े नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन
2 of 5
काम की थकान और झुंझलाहट
जब आप किसी के साथ एक ही छत के नीचे रहते हैं तो एक दूसरे की बहुत सी आदतें और बातें पसंद नहीं होती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर बात पर लड़ा़ई-झगड़े किए जाएं। ऐसा करने से रिश्ते में तनाव बढ़ता ही है इसलिए अपनी प्राथमिकताएं तय करें और केवल बहुत ही जरूरी मुद्दे पर बात करें।
विज्ञापन
3 of 5
जीवनसाथी के अलावा सोशल लाइफ
हर इंसान की अपनी एक जिंदगी होती है। अगर आपका पार्टनर आपके साथ पूरा समय बिता रहा है तो ये आपकी जिम्मेदारी बनती है कि कुछ समय अगर वो अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ रहे तो उसे समझें और बेकार की बहस न करें।
4 of 5
बीती बातों पर न करें बहस
जब कोई बात बीत गई तो उन पिछली बातों पर वाद-विवाद करके अपने आज को खराब न करें। बशर्तें वो बातें इतनी बड़ी न हो कि उनकी बार-बार याद दिलाना जरूरी हो।
अगर आपको हर बात को सोशल मीडिया पर शेयर करने की आदत है तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका पार्टनर यह पसंद कर रहा है कि नहीं। अगर नहीं तो उसकी भावनाओं की कद्र करें। इस तरह एक बार फिर आप हैप्पी कपल का पायदान पार कर लेंगे।