relationship
- फोटो : pixa
प्यार में कहना भी है जरूरी
यह बात सच है कि प्यार में बिना कहें मन की बात को समझा जा सकता है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है। हमें अपने जीवन साथी को अपनी इच्छाओं, जरूरतों, अपेक्षाओं को खुद से ही बताना चाहिए। बिना बताएं कोई भी बात को समझना बेहद मुश्किल होता है। मान लिजिए की अगर वह समझ भी जाएं तो वह उसे पूरा करने में असर्मथ हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप खुद से अपनी बातों का इज़हार करेंगे तब आपकी इच्छाओं, जरूरतों, अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से समझा जाएगा। आपकी बातें ही हैं जो आपके साथी को बताएंगी कि आप अपने रिश्ते में क्या चाहते हैं।