शोक की समझ
जानवर किसी मरे हुए जानवर के प्रति कब, क्यों और कैसे प्रतिक्रिया करते हैं, इसकी समझ शोक को समझने में भी मददगार है। यह केवल बड़े मस्तिष्क वाले सिटेशिएंस (व्हेल और डॉल्फिन) या प्राइमेट्स तक सीमित नहीं है। वैज्ञानिकों ने सील, मैनेटी, डिंगो, घोड़े, कुत्ते, घरेलू बिल्लियों और अन्य जानवरों में भी मृत्यु की प्रतिक्रिया दर्ज की है।