जिस तरह से हम अपने करियर, पढ़ाई में कुछ गलतियां करने के बाद ही कुछ बातों को अच्छे से समझ पाते हैं, उसी तरह से जब कोई किसी के साथ रिलेशन में जाता है तो उसकी जिंदगी में बहुत सारे बदलाव आते हैं। जिंदगी के प्रति उसका नजरिया बदलता है। किसी भी कपल्स के बीच झगड़ा होना भी स्वाभाविक होता है। इसी वजह से कभी-कभी रिश्ते टूटते भी हैं, जब पार्टनर के साथ रिश्ता टूटता है तो वाकई इंसान भावनात्मक रुप से बहुत आहत होता है, लेकिन ये सारी चीजें भी इंसान के नजरिए को बदलती हैं। कुछ ऐसी बातें होती हैं जो ब्रेकअप के बाद ही समझ आती हैं।