फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से भागकर फिल्मों में एडल्ट स्टार बनी थी सिल्क, कुछ ऐसी थी जिंदगी

Mon, 02 Dec 2019 05:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
2 दिसंबर को साउथ फिल्मों की एडल्ट स्टार सिल्क स्मिता का जन्मदिन होता है। सिल्क स्मिता साउथ की उन स्टार में से एक है जिसकी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में बनी रही। 1980 से 1990 के दशक में सिल्क का जादू लोगों के सिर इस कदर चढ़ा था कि उन्होंने चार साल में 200 फिल्में की। अपनी जिंदगी और फिल्मों के कैरेक्टर के कारण चर्चा में रहने वाली इस एडल्ट स्टार ने केवल 35 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था। तो चलिए जानें सिल्क स्मिता की जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से.... 

 
विज्ञापन

2 of 6
दक्षिण भारतीय फिल्मों में कैबरे डांसर और एडल्ट स्टार के रूप में मशहूर सिल्क स्मिता के जीवन पर ही विद्या बालन की डर्टी पिक्चर फिल्म बनी थी। बात करें अगर बचपन की तो सिल्क बेहद गरीब तेलगु परिवार की लड़की थी। केवल दस साल की उम्र में उन्हें पैसे की कमी के चलते अपनी पढ़ाई चौथी कक्षा में ही छोड़नी पड़ी थी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : twitter
सिल्क का असली नाम विजयलक्ष्मी वदलापति था लेकिन फिल्मों में आने के बाद वो सिल्क स्मिता के नाम से मशहूर हुई। परिवार की गरीबी और सिल्क की सुंदरता से परेशान होकर घरवालों ने उसकी शादी कम उम्र में ही कर दी। ससुराल वालों के बुरे बर्ताव के चलते सिल्क स्मिता ने घर छोड़ दिया और चेन्नई भाग गईं।

 

4 of 6
- फोटो : Twitter
चेन्नई में सिल्क ने एक मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करना शुरू किया। और एक फिल्म में छोटा सा रोल किया। बाद में वीनु चक्रवर्ती ने एवीएम स्टूडियो के बाहर सिल्क को देखकर फिल्म में रोल ऑफर किया। जबकि उसकी पत्नी ने सिल्क को इंग्लिश बोलना सिखाया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
तेलुगू और मलयालम की बहुत सी फिल्मों में सिल्क के किरदार एडल्ट थे लेकिन इसके बाद भी फिल्म निर्देशक उसे अपनी फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे। केवल 35 साल की उम्र में अपने घर में सिल्क ने सुसाइड कर लिया था। लेकिन किसी को नहीं पता चला कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
बहुत से लोगों का मानना था कि उन्होंने किसी डॉक्टर के साथ शादी भी की थी लेकिन इस बारे में कोई सही जानकारी नहीं है। इसके अलावा साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत से भी सिल्क के अफेयर की अफवाहें भी उड़ी थी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें