फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन इशारों से समझें, सामने वाला आपसे फ्लर्ट कर रहा है

Sun, 03 Mar 2019 12:16 AM IST
Sumit kumar फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
flirting - फोटो : facebook
जब किसी की आपमें दिलचस्पी हो और आपकी अटेंशन पाना चाहता हो तो ऐसे में लोग सामने वाले के साथ फ्लर्टिंग करते हैं। वैसे तो यह पता लगाना बेहद आसान है कि सामने वाला आपके साथ फ्लर्ट कर रहा है, लेकिन कई लोग इतनी चालाकी से फ्लर्ट करते है कि सामने वाले को जरा भा भनक नहीं लग पाती। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो आपको इस बात का इशारा देते हैं कि सामने वाला पक्का आपके साथ फ्लर्ट कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
stress couple
बार बार बताए कि वह सिंगल है
जब कोई शख्स बात करते समय आपके सामने बार-बार अपने सिंगल होने पर जोर दे तो इसका मतलब साफ है कि वह कहना चाहता है कि वह सिंगल है और आपमें दिलचस्पी दिखा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
couple lifestyle
अचानक से छूना
यह स्पर्श सड़क पर चलते चलते किसी से टकराते वक्त किसी की कोहनी टच होने से अलग होता है। इन दोनों टच में बहुत बड़ा अंतर है। अगर कोई इस तरह अचानक आपको टच करें जिससे आपका ध्यान उन पर जाए तो यह भी इस बात का इशारा करता है कि वह आपमें इंटरेस्टेड हैं।

4 of 6
couple
बार-बार चिढ़ाना
आपको यह पढ़कर अजीब लग रहा होगा, लेकिन कुछ लोग फ्लर्ट करने का यह तरीका भी अपनाते हैं। ऐसा वह इसलिए करते हैं जिससे वो ये पता लगा सके कि आप उनके बारे में क्या सोचती हैं। तो अगली बार वह आपको बार-बार बात बात पर चिढ़ाए तो एक बार गौर से उसकी आंखों में देखिएगा।
विज्ञापन

5 of 6
couple
सोशल मीडिया पर हर वक्त टैग
आप सोशल मीडिया पर उसके बर्ताव से भी यह मालूम कर सकती हैं कि वह आपके बारे में क्या सोच रहा है। अगर वह लगातार आपकी तस्वीरें लाइक कर रहा है, आपकी पुरानी तस्वीरों को लाइक करना, आपको ऐसे पोस्ट और मीम्स में टैग करता रहता है जिन्हें पढ़कर आप मुस्कराने लगती हैं तो समझ जाइए उसका इशारा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
couple
अगर वो आपको स्पेशल फील कराए
जब भी वह आपसे बात करें तो वह सिर्फ आपको देखता रहे। उनका पूरा ध्यान सिर्फ आप पर हो। जबकि वह दूसरी लड़कियों के साथ ऐसा न करता हो। अगर वह दूसरी लड़कियों से ज्यादा आप पर ध्यान दे तो समझ जाएं वह आपको पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें