फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome Back Abhinandan: सालों से राष्ट्र की सेवा में है अभिनंदन की फैमिली, जानें परिवार के बारे में

Sat, 02 Mar 2019 11:58 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
abhinandan
पाकिस्तान से आज वतन लौट रहे भारतीय पायलट अभिनंदन का इंतजार पूरे देश के साथ-साथ उनका परिवार भी कर रहा है। अभिनंदन पिछले तीन दिनों से पाकिस्तानी आर्मी के कैद में हैं। अभिनंदन भारत में घुस आई पाकिस्तान एयरफोर्स के विमानों का पीछा करते-करते पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में चले गए थे, जिसके बाद पाकिस्तानी आर्मी ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। बीते गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में अभिनंदन को छोड़ने की बात कही थी, जिसके बाद से ही पूरा देश और उनका परिवार इंतजार कर रहा है। आइए आपको बताते हैं अभिनंदन के परिवार में कौन-कौन हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
abhinandan
अभिनंदन का परिवार तीन पीढ़ियों से एयरफोर्स में अपनी सेवाएं दे रहा है। अभिनंदन के अलावा उनके पिता एस वर्तमान और दादा सिम्हाकुट्टी भी वायुसेना में रह चुके हैं। इसके अलावा अभिनंदन की पत्नी तन्वी मारवाह वायुसेना में बड़े पद पर रहीं। वे स्क्वाड्रन लीडर लीडर पद से रिटायर हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
abhinandan
विंग कमांडर अभिनंदन के परिवार में पिता एस. वर्तमान, मां शोभा, पत्नी तन्वी मरवाह और बेटा ताबिश हैं। पिता एयर मार्शल रह चुके हैं और उन्होंने कारगिल जंग के दौरान अपना शौर्य दिखाया था।

4 of 5
abhinandan
अभिनंदन के पिता एस वर्तमान वायुसेना में एयर मार्शल रहे हैं। उन्होंने करगिल युद्ध के समय राष्ट्र सेवा की। वहीं अभिनंदन के दादा दूसरे विश्व युद्ध के समय एयरफोर्स में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विंग कमांडर अभिनंदन
अभिनंदन अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर 2004 में वायु सेना ज्वॉइन की थी। उनके पिता एस वर्तमान 1973 में फाइटर पायलट बने थे। वे देश के उन चुनिंदा पायलटों में शुमार हैं, जिनके पास 40 तरह के विमान और 4000 घंटे से ज्यादा उड़ान भरने का अनुभव है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें