रूबी शुक्ला
Signs Of Fake Friends: दोस्ती का रिश्ता सबसे खास होता है, क्योंकि ये वो रिश्ता है जो हम खुद चुनते हैं। आप अपने सुख-दुख सब दोस्त से दिल खोलकर शेयर करते हैं। लेकिन, आज के जमाने में सच्चा दोस्त मिलना बहुत मुश्किल है। कई बार दोस्ती में धोखा भी मिलता है। आप जिन्हें अपना सच्चा दोस्त मानकर उनके सामने अपने सारे राज खोल देते हैं, वही आपके साथ धोखेबाजी करता है। ऐसे में कैसे पता करें कि आप जिसे दिल से अपना दोस्त मान रहे हैं, वह भी आपके लिए वही फीलिंग रखता है या फिर वो आपका नकली दोस्त है।
कैसे पता करें कि आपका दोस्त आपको आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगा। आपकी सफलता से उसे खुशी होती है या जलन? वो आपके साथ सच्चे दिल से जुड़ा है या फिर आपसे जलता है? आपकी खुशियों में खुश है और आपकी समस्याओं को समझता है। कहीं वो आपके साथ धोखेबाजी तो नहीं कर रहा? चलिए आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताते हैं, जिनके मिलते ही आपको अपने दोस्त से दूरी बना लेना चाहिए।