फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Signs Of Fake Friends: इन संकेतों से लगाएं पता कि दोस्त सच्चा है या पीठ पीछे करता है बुराई

Mon, 03 Feb 2025 11:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आपके आसपास भी कोई ऐसा दोस्त है जो धोखेबाज दोस्तों वाली हरकतें करता है, तो बेहतर है कि उससे दूरी बना लें और उन दोस्तों को महत्व दें जो सच में आपके अपने हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका दोस्त सच्चा है या सिर्फ नाम का, तो इन संकेतों को ध्यान से पढ़ें।  
 
विज्ञापन
1 of 5
दोस्त की पहचान - फोटो : Istock
Signs of fake friends: अक्सर हम जिन लोगों को अपना अच्छा दोस्त समझते हैं, वे असल में झूठे दोस्त (Fake Friends) होते हैं। ये दोस्त सामने तो मीठी बातें करते हैं लेकिन पीठ पीछे बुराई करने से पीछे नहीं हटते। नकली दोस्त आपसे झूठ बोलते हैं। आपकी दोस्ती का फायदा उठाते हैं या कभी भी धोखा दे सकते हैं। अगर आपके आसपास भी कोई ऐसा दोस्त है जो धोखेबाज दोस्तों वाली हरकतें करता है, तो बेहतर है कि उससे दूरी बना लें और उन दोस्तों को महत्व दें जो सच में आपके अपने हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका दोस्त सच्चा है या सिर्फ नाम का, तो इन संकेतों को ध्यान से पढ़ें।  

सामने मीठे और पीठ पीछे बुराई

नकली दोस्त की पहचान यही होती है कि वे सामने तो आपकी तारीफ करते हैं लेकिन जैसे ही आप वहां से हटेंगे, आपकी बुराई करने लगेंगे। अगर आपको बार-बार दूसरे लोगों से अपनी बुराई सुनने को मिल रही है, तो सावधान हो जाएं।  
 
विज्ञापन

2 of 5
दोस्त की पहचान - फोटो : iStock
जरूरत पड़ने पर गायब हो जाना

सच्चे दोस्त हर अच्छे-बुरे वक्त में आपके साथ होते हैं, लेकिन झूठे दोस्त सिर्फ अपने फायदे के समय आपके आसपास रहते हैं। जब आपको उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब वे बहाने बनाकर गायब हो जाते हैं।  

आपके राज दूसरों को बताना

अगर आपने अपने दोस्त को कोई सीक्रेट बताया है और वह बात धीरे-धीरे सब तक पहुंच गई, तो इसका मतलब है कि वह दोस्त भरोसेमंद नहीं है। सच्चे दोस्त आपकी निजी बातें दूसरों के सामने उजागर नहीं करते।  
विज्ञापन

3 of 5
दोस्त की पहचान - फोटो : Istock
नीचा दिखाने की कोशिश

अगर आपका कोई दोस्त हमेशा आपको कम आंकने की कोशिश करता है, आपकी उपलब्धियों को छोटा दिखाता है या दूसरों के सामने मजाक बनाता है, तो वह सच्चा दोस्त नहीं है।  

दोस्ती में प्रतियोगिता 

नकली दोस्त को आपकी खुशी और सफलता से जलन होती है। वे हमेशा खुद को आपसे बेहतर साबित करने की कोशिश करते हैं और जब आप आगे बढ़ते हैं, तो उन्हें तकलीफ होती है।  

4 of 5
दोस्त की पहचान - फोटो : Adobe
फायदे के लिए जुड़े रहना

अगर कोई दोस्त सिर्फ अपना काम होने पर ही आपको याद करता है लेकिन जब आप किसी मदद के लिए बुलाते हैं तो बहाने बनाता है, तो वह दोस्त नहीं बल्कि सिर्फ एक यूजर है। ऐसे लोग दोस्ती की आड़ में आपका फायदा  उठाते हैं।  

नकारात्मक बातें करना

धोखेबाज दोस्त हमेशा नेगेटिव सोच रखते हैं और आपको भी यही महसूस कराते हैं कि आप कुछ अच्छा नहीं कर सकते। वे आपको प्रेरित करने के बजाय हतोत्साहित करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोस्त की पहचान - फोटो : Adobe
कैसे करें सच्चे दोस्त की पहचान

आपका दोस्त सच्चा है या झूठा, इसक पहचान करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे, 
 
  • सच्चा दोस्त हमेशा आपकी खुशी में दिल से खुश होता है।
  • जब भी आपको मदद की जरूरत होती है, सच्चा दोस्त बिना किसी स्वार्थ के आपकी मदद के लिए तैयार रहता है
  • अगर वह आपकी मदद करने में सक्षम नहीं है तो भी आपके बुरे वक्त में साथ खड़ा रहता है।
  • ऐसे दोस्त आपकी कमियों को सबके सामने नहीं बताते, लेकिन अकेले में आपसे आपकी गलतियां और कमिया छुपाते भी नहीं हैं।
  • सच्चे दोस्त हमेशा पीठ पीछे आपकी तारीफ  करते हैं, न कि बुराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें