सरस्वती पूजा से पहले सुंदर संदेश भेजकर सभी को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां वसंत पंचमी के आकर्षक संदेश दिए जा रहे हैं जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को भेजे जा सकते हैं।
Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी 2 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है। ये पर्व माता सरस्वती से जुड़ा है। पौराणिक कथानुसार, जब भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की तो वहां बहुत शांत जीवन था, जिसमें कोई आवाज नहीं थी। तब ब्रह्म जी ने अपने कमंडल से जल छींटा जिससे देवी सरस्वती प्रकट हुईं। उन्होंने वीणा बजाकर पूरे संसार में मधुर आवाज फैलाई, जिससे सृष्टि में आवाज और जीवन का संचार हुआ।
वसंत पंचमी के मौके पर देवी सरस्वती की पूजा होती है। उन्हें विद्या, ज्ञान, बुद्धि और संगीत की देवी माना जाता है। इस दिन स्कूल-कॉलेजों में विशेष तौर पर पूजा की जाती है और विद्यार्थी ज्ञान का वरदान मांगते हैं। सरस्वती पूजा से पहले सुंदर संदेश भेजकर सभी को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां वसंत पंचमी के आकर्षक संदेश दिए जा रहे हैं जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
वसंत पंचमी 2025 की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar ujala
सरस्वती का आशीर्वाद मिले अपार,
ज्ञान और विद्या से भरे भंडार।
संगीत और कला में हो गहरी पहचान,
वसंत पंचमी का हो शुभारंभ महान।