फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sibling Love: भाई की ये चार बातें बहन को कभी नहीं आती पसंद, झगड़े की बनती हैं वजह

Sun, 27 Feb 2022 01:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बहन को भाई की चार बातें नहीं पसंद - फोटो : iStock
भाई-बहन का रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतनी ही नोकझोंक और अनबन होती है। दोनों एक दूसरे को परेशान करते हैं, दिन भर लड़ते हैं लेकिन एक दूसरे की सबसे ज्यादा मदद भी भाई-बहन ही करते हैं। बात सपोर्ट करने की हो या एक दूसरे की गलतियां छिपाने की, ये भी भाई-बहन के बीच ही होता है। ये वह रिश्ता है जो वक्त के साथ गहरा व मजबूत होता जाता है। जो बात अपने माता-पिता से भी नहीं कह सकते, वह भाई-बहन आपस में शेयर करते हैं। बात सपनों की हो या कोई सीक्रेट हो, भाई बहन एक दूसरे से सब कुछ कह जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भाई और बहन के बीच इतनी मजबूत बाॅन्डिंग होने के बाद भी कुछ ऐसी बातें हैं, जो एक बहन को अपने भाई में कभी अच्छी नहीं लगती है। लड़कों को जरूर जान लेना चाहिए कि इतना प्यार करने वाली उनकी बहन को भाई की कौन सी आदतें पसंद नहीं हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बहन को भाई की चार बातें नहीं पसंद - फोटो : Pixabay
घर के कामों में मदद न करना 

वैसे तो आजकल भाई और बहन दोनों को माता पिता एक ही तरह की परवरिश देते हैं लेकिन लड़कियों को घर के कामों में लगाना और वहीं उनके भाई पर उन्हीं कामों की जिम्मेदारी न देने से बहन नाराज हो सकती हैं। बहन की तरह भाई जब घर के कामों में हाथ नहीं बंटाते हैं, जो ये बात बहन को पसंद नहीं आती है। 
विज्ञापन

3 of 5
बहन को भाई की चार बातें नहीं पसंद - फोटो : iStock
हर बात पर बहन को रोकना टोकना 

भाई बहनों को लेकर प्रोटेक्टिव होते हैं। हर भाई अपनी बहन को सुरक्षित और खुश देखना चाहते है लेकिन इसके लिए बहन को बात बात पर रोकना टोकना, ओवर प्रोटेक्टिव हो जाना गलत है। बहन भाईयों के इस व्यवहार से नाराज हो सकती हैं। 

4 of 5
बहन को भाई की चार बातें नहीं पसंद - फोटो : istock
हद से ज्यादा बहन को परेशान करना 

भाई अक्सर ही बहन को परेशान करते हैं। छोटी छोटी बातों पर बहन को टीज करते हैं। उनको चिढ़ाते हैं लेकिन कभी कभी बहन को इस बात का बुरा भी लग सकता है। हो सकता है कि भाई का हद से ज्यादा परेशान करना बहन को हर्ट कर जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बहन को भाई की चार बातें नहीं पसंद - फोटो : istock
बहन की परेशानी न समझना 

अक्सर भाई अपनी बहन की परेशानी को नहीं समझते। उसके सपनों या बातों को मजाक में लेते हैं। कभी कभी दोस्तों में अधिक बिजी होने के कारण भाई बहन को समय नहीं दे पाते। भाई का ये केयर फ्री एटिट्यूड बहन को पसंद नहीं होता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें