सबसे पहली और बहुत ही आम धारणा जो महिलाओं को लेकर बनाई जाती है वो है कि कहीं भी जाना हो तैयार होने में काफी समय लगा देती हैं। ये बात और है कि उन्हें पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा मेहनत करनी होती है तैयार होने मे लेकिन ऐसा हर बार हो ऐसा नहीं है। कई महिलाएं अपने ढेर सारे कामों को निपटाने में या फिर कई बार ट्रेफ्रिक की वजह से भी देर हो जाती है, ना कि तैयार होने में।
विज्ञापन
महिलाओं को लेकर 5 तरह की धारणाएं पाल लेते हैं लोग
2 of 5
- फोटो : gettyimages
महिलाओं को गप्पे मारना पंसद हैं और उनका सिर्फ यही काम है। नहीं ऐसा नहीं है इस धारणा को भी बदलें। सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी खूब सारे गप्पे मारते हैं। बस उनके मुद्दे अलग होते हैं और वे इसे स्वीकारते नहीं। महिलाएं इस बात को स्वीकारती हैं। पुरुष ऑफिस की राजनीति, खेल, शराब और कई बार खुद अपनी प्रेमिका, पत्नी या फिर हमेशा की तरह लड़कियों की बात करते हैं।
विज्ञापन
महिलाओं को लेकर 5 तरह की धारणाएं पाल लेते हैं लोग
3 of 5
- फोटो : gettyimages
करियर में अच्छा कर रही महिलाएं घर को सही से नहीं संभाल सकती। ये भी एक गलत धारणा पाल रखी है। चाहे कॉरपेरेट और या राजनीति कई तरह के बड़े पदों पर महिलाएं घर के साथ-साथ नौकरी दोनों को बेहतरीन तरह से संभाल रही हैं।
महिलाओं को लेकर 5 तरह की धारणाएं पाल लेते हैं लोग
4 of 5
- फोटो : gettyimages
महिलाएं बुरी ड्राइवर होती है, उन्हें ड्राइविंग नहीं आती। ऐसा नहीं है, सिर्फ धारणा बना ली गई है लेकिन कई बार पुरुष या फिर कम उम्र के नौजवान बुरी ड्राइविंग करते पाए जाते हैं तो सिर्फ महिलाएं दोषी क्यों हैं।
महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा शॉपिंग करती हैं। इस धारणा को भी खत्म कर देना चाहिए क्योंकि कई शोध बताते हैं कि पुरुष महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं।