फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वशीकरण नहीं प्यार पाने के लिए ये तरीके हैं ज्यादा कारगर

Sat, 21 May 2016 09:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
love - फोटो : Getty Images
प्यार एक खूबसूरत एहसास है। ऐसा एहसास जो दो दिलों को जोड़ कर एक बना देता है। कुछ लोगों को प्यार अपने आप मिल जाता है, जबकि कुछ लोगों के लिए प्यार पाना आसान बात नहीं होता। प्यार पाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें अपनाते हैं। कुछ तो इसके लिए बाबाओं के पास तक जाते हैं। लेकिन आपको ऐसा कुछ करने की जरुरत नहीं। हम आपको आपका प्यार दिलाने में मदद करेंगे, वो भी बहुत आसान तरीकों से।
विज्ञापन

वशीकरण नहीं प्यार पाने के लिए ये तरीके हैं ज्यादा कामगार

2 of 6
- फोटो : Getty Images
आप जब भी उनसे बात कीजिेए आंखें मिला के कीजिए। हावर्ड यूनिवर्सिटी के मनोवैज्ञानिक जिक रूबिन बताते हैं कि आंख मिलाकर बात करने से नजदीकियां बढ़ती हैं। तो अगली बार जब भी उनसे कुछ कहिए आंखें मिला के कहिए। आंख मिला के बात करना आपका आत्मविश्वास भी दिखाता है।
विज्ञापन

वशीकरण नहीं प्यार पाने के लिए ये तरीके हैं ज्यादा कामगार

3 of 6
- फोटो : Getty Images
बस खुद ही न बोलते रहें, जरा उनकी भी सुनें। एक रिसर्च में ये सामने आया है कि लोगों को बोलने वालों से ज्यादा प्यार सुनने वालों से होता है। जब आप ये चाहते हैं कि लोग आपकी बात सुनें तो ये भी ध्यान रखिए कि उनकी बात भी सुनी जाए।

वशीकरण नहीं प्यार पाने के लिए ये तरीके हैं ज्यादा कामगार

4 of 6
- फोटो : Getty Images
न्यूमन के अनुसार 48 प्रतिशत कपल्स एक दूसरे की तारीफ नहीं करते। अहा तुम कितनी सुंदर हो! या तुम कितने हैंडसम लग रहे हो! बस यही कहना उनके दिल में भी आपके लिए प्यार जगा सकता है। तो देर मत करिए बोल डालिए।
विज्ञापन

वशीकरण नहीं प्यार पाने के लिए ये तरीके हैं ज्यादा कामगार

5 of 6
- फोटो : Getty Images
मुस्कुराहट जिस तरह आपके चेहरे को आकर्षक बना देती है ठीक उसी तरह आपके रिश्ते को भी खुशनुमा बना सकती है। इसलिए जब भी उनसे बात कीजिए मुसकान के साथ कीजिए। इससे उन्हें लगेगा कि आप उनकी बातों में दिलचस्पी ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वशीकरण नहीं प्यार पाने के लिए ये तरीके हैं ज्यादा कामगार

6 of 6
- फोटो : Getty Images
वो गाना है न जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे। ये आपको आपका प्यार दिलाने में अच्छी भूमिका निभा सकता है। उनके सामने उनकी पसंद का काम कीजिए। उनकी पसंद के काम में उनके सहभागी बनिये।उनके पसंद के विषय पर उनसे बात कीजिए। जैसे अगर उन्हें घूमना पसंद है, तो उनके साथ घूमिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें