फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Durga Puja Wishes: "जय माता दी" के जयकारे के साथ करें दुर्गा पूजा की शुरुआत, भेजें भक्तिमय शुभ संदेश

Tue, 08 Oct 2024 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज नवरात्रि का छठा दिन यानी षष्ठी तिथि है। दुर्गा पूजा का शुभारंभ शुभ संदेशों के साथ करें और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व प्रियजनों को माता दुर्गा के भक्तिमय संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन
1 of 5
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Happy Durga Puja Wishes in Hindi: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। इस दौरान भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजते हैं। लोग एकत्र होकर मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा करते हैं। दुर्गा पूजा का उत्सव नवरात्रि के छठे दिन से शुरू होता है। दुर्गा पूजा षष्ठी तिथि से दशमी तिथि यानी विजयदशमी तक मनाया जाने वाला उत्सव है। इस बार दुर्गा पूजा 8 अक्तूबर से शुरू हो रही है, जिसका समापन 12/13 अक्तूबर को होगा।

दुर्गा पूजा में देवी दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा होती है, जिसमें वह राक्षस महिषासुर का वध करती हैं। इसे देवी के विजय पर्व के रूप में मनाते हैं। दुर्गा पूजा का विशेष तौर पर आयोजन पश्चिम बंगाल और बंगाली समुदाय के लोगों द्वारा किया जाता है। हालांकि अब देश भर में इसे बहुत धूमधाम से मनाते हैं।

आज नवरात्रि का छठा दिन यानी षष्ठी तिथि है। दुर्गा पूजा का शुभारंभ शुभ संदेशों के साथ करें और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व प्रियजनों को माता दुर्गा के भक्तिमय संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन

2 of 5
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
मां का सजा है कितना निराला दरबार,
मां सुनती है सब भक्तों की पुकार।
पूरे कर दो हमारे सारे अरमान,
बहुत दूर से आए हैं हम मां तेरे द्वार।

शुभ दुर्गा पूजा
विज्ञापन

3 of 5
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
मां दुर्गा की आराधना में मन लगे,
हर घर में सुख-शांति बसे।
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं आप सबको,
जीवन में खुशियों की नदियां बहे।

शुभ दुर्गा पूजा

4 of 5
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

मां दुर्गा का पर्व है आया,
साथ में ढेरों खुशियां लाया।
दुर्गा पूजा की मंगलकामनाएं सबको
आपके जीवन में रहे खुशियों का साया।

शुभ दुर्गा पूजा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

मां का आशीर्वाद सदा रहे साथ,
जीवन में हो खुशियों की बरसात।
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं आपको,
हर पल हो मंगल, हर दिन खास।

शुभ दुर्गा पूजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें