फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2024: हर नारी को अपनाने चाहिए नवदुर्गा के ये गुण, महिलाएं बनेंगी सशक्त

Mon, 23 Sep 2024 04:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवदुर्गा के गुणों को अपनाकर नारी शक्ति को सम्मान दिया जाता है और समाज में सशक्त बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं मां दुर्गा के नौ स्वरूपों और उनके महत्व के बारे में।
विज्ञापन
1 of 10
माता दुर्गा के गुण - फोटो : Amar Ujala
Shardiya Navratri 2024 Nine Qualities Of Maa Durga : शारदीय नवरात्रि 3 अक्तूबर 2024 से शुरु हो रही है,जिसका समापन 11 अक्तूबर महानवमी तिथि को होगा। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवदुर्गा का हर स्वरूप नारी सशक्तिकरण के लिए नौ गुणों का प्रतीक है।

ये गुण हैं- धैर्य, सहनशीलता, भक्ति, शक्ति, तपस्या, साहस, धर्म, पवित्रता और सिद्धि। नवरात्रि का पर्व इन गुणों को अपनाने और जीवन में सफलता प्राप्त करने का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। यह पर्व भक्ति, साहित्य, संगीत, और कला का उत्सव है और समाज में महिलाओं की स्थिति को सशक्त बनाने पर जोर देता है। नवदुर्गा के गुणों को अपनाकर नारी शक्ति को सम्मान दिया जाता है और समाज में सशक्त बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं मां दुर्गा के नौ स्वरूपों और उनके महत्व के बारे में।
विज्ञापन

2 of 10
नवरात्रि माता प्रथम स्वरूप - फोटो : Amar Ujala
मां शैलपुत्री

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है, जो धैर्य का प्रतीक हैं। उन से हमें धैर्य और सहनशीलता का गुण सीखना चाहिए, ताकि जीवन की कठिनाइयों का सामना करते हुए सफलता पाई जा सके।
विज्ञापन

3 of 10
नवरात्रि माता दूसरा स्वरूप - फोटो : Amar Ujala
मां ब्रह्मचारिणी

मां ब्रह्मचारिणी तपस्या और संयम का प्रतीक हैं। यह स्वरूप हमें इच्छाओं को नियंत्रित कर कठिनाइयों का सामना करने की प्रेरणा देता है, जिससे हम अपने लक्ष्यों को पा सकें।

4 of 10
नवरात्रि माता तीसरा स्वरूप - फोटो : Amar Ujala
मां चंद्रघंटा

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है, जो भक्ति और सेवा का स्वरूप हैं। यह स्वरूप हमें दूसरों की सेवा करने और सहयोग की भावना को अपनाने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

5 of 10
नवरात्रि माता चौथा स्वरूप - फोटो : Amar Ujala
मां कूष्माण्डा

मां कूष्माण्डा साहस का प्रतीक हैं। यह स्वरूप हमें जीवन की चुनौतियों का साहस और उत्साह से सामना करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

6 of 10
नवरात्रि माता पांचवां स्वरूप - फोटो : Amar Ujala
मां स्कंदमाता

मां स्कंदमाता मातृत्व और संतानों के प्रति देखभाल का प्रतीक हैं। एक आदर्श नारी में मातृत्व का गुण होना आवश्यक होता है, जो प्रेम और देखभाल का प्रतीक है।
विज्ञापन

7 of 10
नवरात्रि माता छठा स्वरूप - फोटो : Amar Ujala
मां कात्यायनी

मां कात्यायनी को धर्म और न्याय का प्रतीक माना जाता है। यह स्वरूप हमें सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलने की शिक्षा देता है।

8 of 10
नवरात्रि माता सातवां स्वरूप - फोटो : Amar Ujala
मां कालरात्रि

मां कालरात्रि विनाश का प्रतीक हैं। यह स्वरूप हमें हानिकारक और नकारात्मक चीजों का त्याग करने और कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति देता है।

9 of 10
नवरात्रि आठवां स्वरूप - फोटो : Amar Ujala
मां महागौरी

मां महागौरी पवित्रता का प्रतीक हैं। यह स्वरूप हमें अपने जीवन में शुद्धता और पवित्रता बनाए रखने की प्रेरणा देता है, जिससे हम बुराई से दूर रहें।
विज्ञापन

10 of 10
नवरात्रि नौवां स्वरूप - फोटो : Amar Ujala
मां सिद्धिदात्री

मां सिद्धिदात्री साधना और आत्मसमर्पण का प्रतीक हैं। यह स्वरूप हमें साधना के माध्यम से आत्मिक विकास और सिद्धि प्राप्त करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें