फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद भी पुराने पार्टनर के साथ यौन संबंध आपको बनाता है इमोशनली मजबूत: स्टडी

Mon, 09 Dec 2019 08:48 AM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
युवा अपनी जिंदगी में प्यार और रिलेशनशिप को लेकर पहले की अपेक्षा गंभीर हुए हैं। युवाओं के जीवन में प्यार जितना बड़ा सच है, ब्रेकअप उतना ही बड़ा सच है। शादी से पहले शारीरिक संबंध को लेकर भी युवा ज्यादा खुले हैं। अब पहले वाली बात नहीं रही, जब माना जाता था कि शादी के बाद ही शारीरिक संबंध बनाना चाहिए। यह सुनने में अजीब लगे, लेकिन युवा शारीरिक संबंध को भावनात्मक तौर पर मजबूत होने का जरिया मानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
युवा पीढ़ी का यह भी मानना है कि ब्रेकअप होने की स्थिति में भी आप अपने पुराने साथी के साथ यौन संबंध बना सकते हैं, इससे आपके रिश्ते या ब्रेकअप में खास फर्क नहीं पड़ने वाला। वायने स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा इमोशंस और ब्रेकअप्स से जुड़े विषय पर किए गए एक शोध में यह बात सामने आई है कि युवा अपने एक्स पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध को बुरा नहीं मानते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
relationship - फोटो : pexel
ब्रेकअप के बाद भी कहीं किसी अन्य दोस्त की शादी में या किसी कॉमन इवेंट मेंं मिलने पर साथ वक्त बिताने को युवा पीढ़ी गलत नहीं मानती। यहां तक कि इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी हो जाए, तो इसे वे बुरा नहीं मानते। युवा मानते हैं कि इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी एक-दूसरे से अलग रहने के लिए भी खुद को तैयार करना होता है।

4 of 5
- फोटो : unsplash.com
अपने एक्स बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने को लेकर युवाओं का मानना है कि जब अलग ही होना है तो एक-दूसरे के साथ अच्छी यादों को लेकर और गुड टाइम स्पेंड कर ब्रेकअप किया जाए। उनका मानना है कि इमोशनली यह मजबूत ही करता है। अपने एक्स पार्टनर के साथ हूकअप के कारण आपको सकारात्मकत महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
breakup - फोटो : pexels.com
कुछ युवाओं का मानना है कि रिलेशनशिप को लेकर इमोशनली बहुत बोझ लेने की  जरुरत नहीं है। भौतिक जरुरतों के साथ, शारीरिक जरुरत की भी पूर्ति करना आम बात है। ऐसे में शारीरिक संबंध भी कॉमन बात है। वहीं दूसरी ओर कुछ युवाओं का यह भी मानना है कि अपने पुराने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शर्मिंदगी महसूस होती है और कभी-कभी बहुत अधिक बुरा लगता है और ऐसे में ब्रेकअप होने पर इमोशनली मजबूती मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें