फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका पार्टनर कहीं आपको धोखा तो नहीं दे रहा? ये पांच संकेत दिखें तो हो जाएं सावधान

Sun, 08 Dec 2019 01:12 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
relationship - फोटो : pixa
रिलेशनशिप में कई बार ऐसा होता है कि आपका प्रेमी या पार्टनर आपसे कुछ बातें छिपाने लगता है। यह छिपना-छिपाना थोड़ा बहुत तो चलता है, लेकिन ऐसा ज्यादा होने का मतलब है कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है। ऐसी स्थिति में आप उसके व्यवहार पर गौर कर पता कर सकते हैं। जैसे कि उसका बार-बार झूठ बोलना भी इस ओर संकेत करता है। ऐसे ही और कई संकेतों के बारे में जानते हैं:
विज्ञापन

2 of 6
relationship - फोटो : pixa
अगर आपका पार्टनर बिजनेस ट्रिप पर जाने की बात कहकर हर महीने घर से गायब रहता है तो आपको उस पर शक करना चाहिए। समझ लीजिए दाल में जरूर कुछ काला है और आपके पार्टनर का किसी और के साथ भी चक्कर चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
relationship
अचानक पार्टनर का जिम ज्वॉइन कर लेना और नए-नए कपड़े पहनना भी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। काम का बहाना बनाकर घंटों ऑफिस में बिताने की बात कहना और पूछताछ पर गुस्सा हो जाना।

4 of 6
relationship - फोटो : pixa
अक्सर किसी न किसी बहाने से पारिवारिक या दोस्तों के समारोह छोड़ना। किसी और के लिए तोहफे खरीदना और आपसे छिपाना भी किसी न किसी गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आपसे हर बात को लेकर प्राइवेसी मेंटेन करना और मोबाइल को हाथ न लगाने देना भी इस ओर संकेत करते हैं कि कुछ तो गड़बड़ है। कई बार ऐसा होता है कि पार्टनर अपने इंस्टाग्राम से लेकर मेल और फेसबुक अकाउंट की प्राइवेसी बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनजान नंबर से आपके पार्टनर के फोन में बार-बार मिस कॉल आना भी गड़बड़ी के संकेत हो सकते हैं। गड़बड़ी की स्थिति में आपका पार्टनर आपसे अपने क्रेडिट कार्ड का बिल भी छिपाने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें