Kids school prep tips: गर्मियों की छुट्टियां अब खत्म होने वाली हैं। 1 जुलाई से बच्चों के स्कूल खुल जाएंगे। ऐसे में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे बच्चों को शुरुआती दिनों में स्कूल जाने में कुछ दिक्कते आ सकती हैं। बच्चों की छुट्टियां खत्म होने के साथ ही अब समय हैं उन्हें फिर से एक अनुशासित रूटीन में लाने का और कुछ जरूरी कौशल सिखाने का। छुट्टियों के आखिरी कुछ दिन बेहद अहम होते हैं, जो बच्चे के मन, आदत और आत्मनिर्भरता को मजबूत बना सकते हैं। इस लेख में ऐसी जरूरी बातें बताई जा रही हैं, जो बच्चे को स्कूल शुरू होने से पहले जरूर सिखानी चाहिए।
रूटीन में लौटने की आदत डालें
गर्मियों की छुट्टी में कुछ बच्चे सुबह देर से उठने लगते हैं। इसके साथ ही उनका दिन स्क्रीन टाइम में अधिक रहता है। छुट्टियों का रूटीन और स्कूल डे का रूटीन अलग-अलग होता है। स्कूल खुलने वाले हैं तो धीरे-धीरे उन्हें स्कूल टाइम रूटीन की आदत दिलाएं। इसमें सुबह समय पर उठना, ब्रश करना, नहाना और नाश्ता करना शामिल है।