फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बच्चे के स्कूल बैग में रखिए ये 5 चीजें, किसी अनहोनी और दुर्घटना में आएगी काम

Sun, 17 Feb 2019 12:05 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
school child
स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल के साथ ही अभिभावकों की भी है। अगर आपका बच्चा छोटा है और स्कूल की दूरी आपके घर से कई किलोमीटर की है तो निश्चित तौर पर जब तक बच्चा घर नहीं लौटता होगा, आपको चिंता सताती होगी। ऐसे में कई बार अनहोनी के ख्याल भी मन में आते होंगे। जब तक बच्चा सकुशल घर नहीं पहुंचता होगा तब तक दिल की धड़कन बड़ी रहती होगी। ऐसे में आप अपने बच्चों के स्कूल बैग में किताबों के साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी रखें जो आपको अनहोनी और दुर्घटना के ख्याल से मुक्ति देंगी। आइए आपको बताते हैं कि आपको बच्चों के स्कूल बैग में किताबों के साथ ही किन और चीजों को रखना चाहिए..
विज्ञापन

2 of 5
school child
अगर आपका बच्चा छोटा है और आपको मोबाइल नंबर याद नहीं कर सकता है तो आप उसके बैग में एक कागज या किसी चिट में अपना मोबाइल नंबर लिख सकती हैं। आप चाहें तो किसी किताब के पीछे अपना मोबाइल नंबर या घर का एड्रेस लिख सकती हैं। आप बच्चे के पेंसिल बॉक्स में घर का एड्रेस और मोबाइल नंबर लिखकर रख सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
school child
बच्चों के बैग में पता और मोबाइल नंबर लिखकर रखने से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होती है। 

4 of 5
child
बच्चों के बैग में टिफिन रखने के साथ ही पानी की बोतल भी रखें। ताकि बच्चे लगातार पानी पीते रहे और उनके शरीर में पानी की कमी न हो। अगर बच्चे के बैग में पानी की बोतल रहेगी तो वो प्यास लगने पर पानी पिता रहेगा, इससे हाइड्रेड होगा और न ही सुस्ती आएगी और न ही चक्कर।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
school child
आप अपने बच्चों के बैग में स्कूल का पता और टिचर का नंबर भी लिखकर जरूर डालें। इसके अलावा आप अपने बच्चे के स्कूल बैग में अपने ऑफिस का पता और वहां का फोन नंबर भी डाल सकती हैं। ये सब चीजे मुसीबत और किसी अनहोनी में आपके बच्चे की सुरक्षा के काम आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें