Sawan 2025 Name Your Baby Boy On Lord Shiva: सावन इस वर्ष 11 जुलाई 2025 से आरंभ हो रहा है, जो कि 9 अगस्त 2025, रक्षाबंधन तक रहेगा। सावन का महीना मौसम के साथ ही धार्मिक महत्व भी रखता है। सावन को भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना कहते हैं और इस महीने शिव जी की विशेष पूजा होती है। ऐसे में सावन माह में जन्मे बच्चे के लिए नाम भी ऐसे हों जो शिव जी से प्रेरित हों या भगवान शंकर से जुड़े हुए हैं। नाम में शिव का आर्शीवाद और शक्ति का साथ हो।
अगर आपके घर में भी सावन माह में बेटे का जन्म हुआ है तो नन्हे से शिवभक्त का नाम भगवान भोलेनाथ से जोड़कर रखा जा सकता है। बच्चे का नाम स्वयं महादेव के नामों से प्रेरित हो सकता है। शिव जी के हजारों नाम हैं, जिनमें से कई आधुनिक, अर्थपूर्ण और आशीर्वाद देने वाले हैं। ऐसे नाम न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होते हैं, बल्कि सुनने में भी बेहद प्यारे लगते हैं।
यहां जानिए भगवान शिव से प्रेरित सुंदर और दुर्लभ लड़कों के नाम, जो आपके लाडले को बनाएंगे सबसे खास।