फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल जयंती विशेष: एकता, साहस और अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं उनके ये अनमोल वचन

Sat, 31 Oct 2026 10:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti:  सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनके प्रेरणादायक अनमोल विचारों के बारे में, जो देश की एकता, अखंडता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश देते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
सरदार पटेल के ये अनमोल विचार - फोटो : AI

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: आज यानी 31 अक्टूबर को देशभर में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है। स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहे सरदार पटेल का देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अहम योगदान रहा है। आजादी के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक सैकड़ों देसी रियासतों को एकजुट करना था।

सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ, दृढ़ इच्छाशक्ति और कूटनीतिक क्षमता से इस मुश्किल काम को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से अलग-अलग रियासतों का भारतीय संघ में विलय संभव हो सका। उनके इसी योगदान को याद करते हुए हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सरदार पटेल का जीवन, विचार और देश के प्रति समर्पण आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। आइए, उनकी जयंती के अवसर पर जानते हैं उनके कुछ अनमोल विचार, जो हमें एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश देते हैं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सरदार पटेल के ये अनमोल विचार - फोटो : AI

इस मिट्टी में कुछ अनूठा है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल
विज्ञापन

3 of 6
सरदार पटेल के ये अनमोल विचार - फोटो : AI

आज हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए।
सरदार वल्लभ भाई पटेल

4 of 6
सरदार पटेल के ये अनमोल विचार - फोटो : AI

शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है। विश्वास और शक्ति, दोनों किसी महान काम को करने के लिए आवश्यक हैं
सरदार वल्लभ भाई पटेल
विज्ञापन

5 of 6
सरदार पटेल के ये अनमोल विचार - फोटो : AI

आपकी अच्छाई आपके मार्ग में बाधक है, इसलिए अपनी आँखों को क्रोध से लाल होने दीजिए और अन्याय का सामना मजबूत हाथों से कीजिए।
सरदार वल्लभ भाई पटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरदार पटेल के ये अनमोल विचार - फोटो : AI

आपको अपना अपमान सहने की कला आनी चाहिए
सरदार वल्लभ भाई पटेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें