फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान को जन्मदिन पर मिलने वाला है ये खास तोहफा, बेहद अनूठा होगा भाईजान का बर्थडे

Fri, 27 Dec 2019 12:57 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सलमान, अर्पिता और आयुष - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान ने जिस तरह से अपनी फिटनेस मेनटेन कर रखी है, लगता नहीं है कि वह 54 वर्ष के हो गए हैं। अभी भी बॉलीवुड में उनकी तूती बोलती है और उनकी फिल्में सुपर-डुपर हिट जाती हैं। बॉलीवुड से इतर अपने रिश्तों को संजीदगी से जीने वाले सलमान का यह जन्मदिन इसलिए भी खास होने वाला है कि आज उनकी छोटी बहन अर्पिता अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। इसको लेकर सलमान खान और उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। अर्पिता के होने वाले इस बच्चे का सभी को बेसब्री से इंतजार है। अपने भाईजान को खुशियों का ये खास तोहफा देने के लिए बहन अर्पिता ने ये खास दिन चुना है।
विज्ञापन

2 of 7
arpita khan - फोटो : social media
अर्पिता अस्पताल में सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिए इस बच्चे को जन्म देंगी और भाईजान के 54वें जन्मदिन को जीवन भर के लिए यादगार बना देंगी। अर्पिता की बात करें तो वो सलमान खान की सहोदर बहन नहीं है, बल्कि सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। दिल छू लेने वाली बात ये है कि सलमान का पूरा परिवार उन्हें जान से ज्यादा चाहता है और खासकर सलमान खान के तो वह बेहद करीब हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
अर्पिता खान
अर्पिता को गोद लेने की कहानी भी दिल छू लेने वाली है। साल 1981 में सलीम खान ने जब हेलन से दूसरी शादी की तो उन्हें कोई संतान नहीं हुई, जिसके बाद दोनों ने सोचा कि क्यों न एक बच्ची को गोद लिया जाए। इस तरह सलमान खान के परिवार में अर्पिता आईं।

4 of 7
Arpita Khan - फोटो : social media
सलीम खान के बच्चों में सबसे बड़े सलमान खान हैं। उनके बाद अरबाज खान, फिर सोहेल खान और फिर अलविरा अग्निहोत्री और फिर अर्पिता खान शर्मा सबसे छोटी हैं। सलमान का पूरा परिवार फिल्मी बैक्ग्राउंड से है, लेकिन अर्पिता फिल्मों से काफी दूर हैं। हालांकि वह भविष्य में फिल्म प्रोडक्शन में अपना भाग्य आजमाना चाहती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Arpita Khan Sharma
फिल्मों से दूर अर्पिता ने लंदन कॉलेज ऑफ फैशन से फैशन मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री ली है। इसके बाद वह मुंबई में ही आर्किटेक्ट के तौर पर इंटीरियर डिजाइनिंग फर्म में काम कर चुकी हैं। वह खुद का फैशन ब्रांड भी लॉन्च करना चाहती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
पति आयुष के साथ अर्पिता
2014 में आयुष शर्मा से हुई शादी
अर्पिता की शादी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले अनिल शर्मा के बेटे आयुष से हुई है। आयुष के पिता हिमाचल प्रदेश के राजनेता रहे हैं। आठ नवंबर 2014 को अर्पिता हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में आयुष के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम(FilePhoto) - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2016 के मार्च में अर्पिता ने पहली संतान आहिल को जन्म दिया। आयुष शर्मा बॉलीवुड अभिनेता हैं और साल 2018 में उन्होंने फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में पदार्पण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें